अगर आप घर की सजावट में कुछ यूनिक और बजट फ्रेंडली ट्राई करना चाहते हैं, तो सूखी लकड़ी, टहनियां और झाड़ियों से बने आर्ट पीस शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। इन नेचुरल चीजों की मदद से आप खूबसूरत वॉल डेकोर, डॉल आर्ट, फ्लावर स्टैंड और हैंगिंग क्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह DIY आर्ट घर को रस्टि और एस्थेटिक लुक देता है।