Glass Bangle Box: PVC पाइप से बिसलेरी बोतल तक, बनाएं ग्लास चूड़ियों के लिए ट्रेंडी बॉक्स

Published : May 18, 2026, 06:30 PM IST

Bangle Organizer Ideas: अगर आप भी कांच की चूड़ियां लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो घर की पुरानी चीजों से शानदार DIY बैंगल बॉक्स बना सकती हैं। इससे चूड़ियां टूटती भी नहीं हैं और आपका ड्रेसिंग एरिया भी बेहद ऑर्गेनाइज्ड नजर आता है। 

PREV
15
पुराने जूते के डिब्बे से बनाएं बैंगल बॉक्स

घर में अक्सर नए जूतों के बॉक्स आ जाते हैं। इन्हें फेंकने की बजाय आप क्रिएटिव बैंगल बॉक्स में बदल सकती हैं। इसके लिए शू बॉक्स को रंगीन पेपर, वेलवेट फैब्रिक या वॉलपेपर से कवर करें। अंदर कार्डबोर्ड रोल या फोम पाइप लगाएं, ताकि चूड़ियां आसानी से सेट हो जाएं। चाहें तो ऊपर कुंदन, ग्लिटर या पेंटिंग करके इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं। इससे आपका बैंगल बॉक्स बेहद सुंदर और यूनिक लगेगा।

और पढे़ं- सिंपल में दें क्लासिक लुक, ट्राई करें दोनों कलाई में 6 चूड़ियों का सेट

25
पीवीसी पाइप से बनाएं बैंगल स्टोरेज बॉक्स

पतले PVC पाइप की मदद से भी शानदार बैंगल स्टोरेज बनाया जा सकता है। इसके लिए पाइप को बराबर हिस्सों में काट लें और उन्हें लकड़ी या कार्डबोर्ड बेस पर चिपका दें। अब ऊपर से फैब्रिक लपेट दें। यह एक मजबूत और मॉडर्न बैंगल ऑर्गेनाइजर बन जाता है, जिसमें आप अपनी ढेर सारी चूड़ियां आसानी से हैंग करके रख सकती हैं।

35
बिसलेरी की बोतल से बनाएं बैंगल बॉक्स

अगर आप ट्रैवलिंग के दौरान कांच की चूड़ियां कैरी करना चाहती हैं, तो बड़ा बैंगल बॉक्स ले जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बिसलेरी की बोतल लें और ढक्कन वाले हिस्से से उसे सीधा काट लें। ध्यान रखें कि बोतल पूरी तरह अलग न हो। अब इसमें अपनी चूड़ियां रखें और ढक्कन बंद कर दें। इससे चूड़ियां सुरक्षित रहती हैं और टूटती भी नहीं हैं।

45
बिस्किट टिन से बनाएं बैंगल बॉक्स

पुराने बिस्किट टिन बॉक्स से भी खूबसूरत बैंगल बॉक्स बनाया जा सकता है। इसके लिए टिन बॉक्स को पेंट या डेकोरेट करें। अंदर मुलायम कपड़ा या फोम लगाएं। यह विंटेज और मजबूत बैंगल बॉक्स बन जाता है, जिसमें आप एक पूरा चूड़ी सेट आसानी से स्टोर कर सकती हैं।

55
हैंगर से बनाएं बैंगल स्टोरेज

चूड़ियों को स्टोर करने के लिए पुराने हैंगर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए मजबूत लकड़ी या लोहे का हैंगर लें और उसे अच्छी तरह पेंट करें। चाहें तो इसमें छोटे हैंगिंग चार्म्स या लेस भी लगाएं। अब हैंगर के नीचे वाले हिस्से में अपनी चूड़ियां डालकर व्यवस्थित तरीके से टांग दें। इससे आपकी बैंगल्स आसानी से दिखाई भी देंगी और ड्रेसिंग एरिया भी स्टाइलिश लगेगा।

Read more Photos on

Recommended Stories