Wooden Fall Ceiling: होटल से भी ज्यादा लग्जरी लगेगा घर, PVC की जगह करवाएं वुडन फॉल सीलिंग

Published : May 18, 2026, 10:30 AM IST

Wooden Fall Ceiling: वुडन सीलिंग घर को रॉयल, वॉर्म और एलीगेंट लुक देने के लिए आजकल काफी ट्रेंड में है। यह सीलिंग न सिर्फ घर के इंटीरियर को स्टाइलिश बनाती है, बल्कि घर को नेचुरल और क्लासी फील भी देती है। आइए आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ यूनिक डिजाइन- 

PREV
15
वुडन फॉल सीलिंग की खासियत

वुडन फॉल सीलिंग घर को प्रीमियम और रिच लुक देती है। इसमें लकड़ी के नेचुरल टेक्सचर और फिनिश का इस्तेमाल किया जाता है, जो लिविंग रूम, बेडरूम, ऑफिस या होटल इंटीरियर में बेहद खूबसूरत लगता है। वुडन डिजाइन घर में आरामदायक माहौल और गर्माहट पैदा करते हैं। साथ ही, यह घर के इंटीरियर को कोजी और सॉफ्ट लुक देने में मदद करती है।

और पढे़ं- Fall Ceiling Design: लिविंग रूम को लग्जरी लुक देंगे ये 5 मॉडर्न फॉल सीलिंग डिजाइंस

25
वुडन फॉल सीलिंग डिजाइन

वुडन फॉल सीलिंग में मैट फिनिश, पॉलिश्ड डिजाइन और मॉडर्न पैटर्न जैसे कई ऑप्शन मिल जाते हैं। आप अपने होम थीम के अनुसार रेक्टेंगल या स्क्वायर शेप की फॉल सीलिंग ड्राइंग रूम में करवा सकते हैं। यह डिजाइन घर को बेहद मॉडर्न और क्लासी लुक देता है।

35
बॉक्स पैटर्न फॉल सीलिंग डिजाइन

वुडन फॉल सीलिंग में बॉक्स पैटर्न डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इसमें वार्म व्हाइट लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कमरे को सॉफ्ट और लग्जरी लुक देती हैं। ड्राइंग रूम में इस तरह की फॉल सीलिंग होटल जैसी फील देती है।

45
झूमर फॉल सीलिंग आइडिया

अगर आप घर के बीचों बीच बड़ा झूमर लगाना चाहते हैं, तो उसके बेस के लिए वुडन फॉल सीलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें टेक्सचर पैटर्न के साथ 2-3 लेयर वाले वुडन फ्रेम बनाए जाते हैं और नीचे खूबसूरत झूमर लगाया जाता है। इससे घर बेहद रॉयल और एलीगेंट दिखाई देता है।

55
ज्योमैट्रिक पैटर्न वुडन सीलिंग

ज्योमैट्रिक या क्रिस-क्रॉस पैटर्न वाली वुडन सीलिंग आजकल काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन घर को मॉडर्न और लग्जरी लुक देती है। आप इस तरह की फॉल सीलिंग अपने बेडरूम में करवाकर उसे जेंटल और क्लासी लुक दे सकते हैं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories