Fruit Foam DIY:फल खरीदने के बाद अक्सर लोग उनके साथ आने वाले फोम नेट को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से यही फ्रूट फोम बेहद प्यारे DIY डेकोर पीस में बदले जा सकते हैं।
नेट से बने डेकोर पीस ना सिर्फ घर को यूनिक लुक देते हैं, बल्कि बल्कि वेस्ट मटेरियल को दोबारा इस्तेमाल करने का शानदार तरीका भी हैं। अगर आपको DIY और क्राफ्टिंग पसंद है, तो ये आइडियाज जरूर ट्राई करें। घर में जब आप इसे बनाकर रखेंगी तो दोस्त और पड़ोसी दोनों ही आपकी क्रिएटिविटी की दाद देंगे।
25
क्यूट एनिमल बनाएं
फ्रूट के फोम या फिर नेट का इस्तेमाल करके आप क्यूट एनिमल बना सकती हैं। आप इससे रैबिट, हाथी या फिर बटरफ्लाई बनाकर अपने शेल्फ को सजा सकती हैं। बस इसे बनाने के लिए फोम, ग्लू और ब्लैक बटन लगेंगे।
35
फ्लावर बनाएं
आप फोम से कलरफुल फ्लावर बनाकर गुलस्ते तैयार कर सकती हैं। बस इसके लिए फोम को काटकर शेप देना है और फिर ग्लू की मदद से चिपका देना है। यह भी घर को एस्थेटिक लुक देती है।
45
क्यूट फ्रूट्स बनाएं
फ्रूट फोम को फेंकने की जगह आप उससे छोटे-छोटे क्यूट फ्रूट बना सकती है। इसे किचन शेल्फ या फिर सेंटर टेबल पर रखकर घर की रौनक बढ़ा सकती हैं।
फ्रूट फोम को किसी खाली बोतल या ग्लास के ऊपर चढ़ाकर खूबसूरत फ्लावर वास तैयार किया जा सकता है। इसमें आर्टिफिशियल फूल लगाकर टेबल डेकोर के लिए इस्तेमाल करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.