Baby Room Decor Ideas: बेबी रूम को यूनिक और स्टाइलिश बनाने की चाहत है? जानिए 2026 के ट्रेंडिग बेबी नेम वॉल डेकोर लिस्ट, फॉरेस्ट थीम से रेसर लुक तक जो नन्हे मेहमान के कमरे को खास बना देंगे।
घर में नन्हा मेहमान आने पर खुशियां चौगुना बढ़ जाती हैं। दिन कब निकल जाता है पता ही नहीं लगता। आजकल बच्चों के नाम से लेकर उनके कमरे को सजाने में मां-बाप कोई कसर नहीं छोड़ते। सब कुछ यूनिक और मॉडर्न हो, यही चाहत सभी के दिल में होती है। आप भी हाल में पेरेंट्स बनें है और नेम रीवीलिंग सेरेमनी के बारे में सोच रहे हैं तो ज्यादा तामझाम के बिना आप Customise Baby Name Wall Decor चुनें। ये बेबी रूम को क्रिएटिव बनाने के साथ फंक्शन में भी चार चांद लगाएगी।
25
जंगल सफारी थीम डेकोरेटिव नेम
किड्स रूम के लिए जंगल सफारी अच्छा थीम है। यह उन्हें शुरुआत से प्रकृति के करीब रखने का काम करेगा। रूम में ज्यादा जगह नहीं है तो पलंग के पीछे दीवार या हैगिंग स्टाइल पर इसे बांधा जा सकता है। 3D लुक पर ये आसानी से कस्टमाइज हो जाएंगे। ये केवल दिखने में प्यारा नहीं लगता बल्कि बच्चों का ध्यान भी खींचता है।
ये पर्सनलाइज्ड रेसर लुक बेबी बॉय के लिए ज्यादा बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में बच्चे का नाम है, आप रूम पेंट के हिसाब से विकल्प बना सकते हैं। इसे थ्री डी लेजर कटवर्क पर बनाया गया है, साथ में ब्लू कलर Baby Racing Cars खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। नेम सेरेमनी पर इस अंदाज में बेबी बॉय का नाम रीवील करना वाकई शानदार होगा।
35
मूनलाइट मैजिक 3d नेम
यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो बच्चों को फैंटेंसी दुनिया दिखाना पसंद करते है। इसे मिरर गोल्ड या मेटेलिक बेस पर बनाया गया है, साथ में 3d अक्षर में लिखा खूबसूरत लुक देंगे आप इसे सॉफ्ट LED लाइट संग कस्टमाइज करा सकते है, जो रात में नाइट लैंप की तरह काम करेगा।
बेडरूम के लिए यह नेम प्लेट डिजाइन सोबर-क्लासी है, जो बच्चे के बड़े होने के बाद भी अच्छा लगेगा। इसमें नाम के पहले अक्षर को सर्कुलर फ्रेम में रखा गया है। आप इसे वुडन या भी MDF लेजर कटिंग बोर्ड पर बनवा सकते हैं।
45
लिटल एंजल ड्रीम क्लाउड नेम प्लेट
कहानियों और बच्चों का पुराना नाता है। इसमें वाइब्रेंट कलर और रेनबो डिजाइन पर बेबी का नाम लिखा है, जो बहुत ही प्यारा लगता है। डेकोरेशन के लिए नाम के ऊपरी हिस्से में बादल, छोटे-छोटे स्टार्स लगे हैं। ऐसे नेम प्लेट उन घरों के बेस्ट है, जिनके यहां पेंट ऑलिव ग्रीन, व्हाइट या पेस्टल कलर पेंट हैं। आप इसे कस्टमाइज कराने के लिए बच्चे के नाम के अलावा डेट ऑफ बर्थ, मंथ और टाइम भी जोड़ सकते हैं।
55
मिनिमलिस्टिक गैलेक्सी मून नेम प्लेट
2026 में मिनिमल लुक ट्रेंड में है। आप भी वाइब्रेंट कलर कम पसंद करते हैं तो बेबी रूम के लिए क्लासिक एलिगेंट मून थीम चुनें। यह नेम प्लेट काफी सिंपल है। आप इसे स्टार्स गैलेक्सी और साइड में पत्तियों या फूलों की डिजाइन दे सकते हैं। खास बात है कि इसे बनवाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। थोड़ी सी मेहनत पर DIY तरीके से ये बनकर तैयार हो जाएगा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.