MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Wall Mounted Planter For Home: पौधे बनेंगे स्टेटस सिंबल, वॉल माउंट प्लांटर से इंटीरियर बनाएं क्लासी

Wall Mounted Planter For Home: पौधे बनेंगे स्टेटस सिंबल, वॉल माउंट प्लांटर से इंटीरियर बनाएं क्लासी

Wall mounted planters for living room: ज्यादा पैसे खर्च किए बना वॉल माउंटेड प्लांटर से लिविंग रूम से लेकर बेडरूम को दें लग्जरी लुक। यहां देखें कुछ ऐसे ही ऑप्शन जिन्हें आप घर के लिए चुन सकते हैं। 

4 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Apr 02 2026, 11:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
इनडोर प्लांटर आइडियाज
Image Credit : pinterest

इनडोर प्लांटर आइडियाज

कौन नहीं चाहता, उसका घर सुंदर दिखे। आज के मॉडर्न जमाने में लग्जरी एक्सटीरियर से लेकर होम डेकोर आइटम हर बजट के अकॉर्डिंग मिल जाएंगे, लेकिन लोगों का नजरिया बदल रहा है। प्रदूषण के इस दौर में हरियाली ढूंढी जा रही है। यदि आप भी सोचते हैं आशियाने के अंदर पौधे नहीं लगाए जा सकते है या फिर जगह नहीं है तो ये फोटो गैलरी आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं Wall Mounted Planters जिन्हें लिविंग रूम, बेडरूम और बालकनी के लिए चुना जा सकता है। 

25
सर्कुलर हैगिंग लूप प्लांटर
Image Credit : pinterest

सर्कुलर हैगिंग लूप प्लांटर

लिविंग रूम को जीवंत-मिनिमल लुक देने के लिए आप हैगिंग लूप प्लांटर में इन्वेस्ट करें। इसे ब्लैक कलर फ्रेम पर बनाया गया है, जो रस्सी की मदद से जुड़ा हुआ है। आप इसे लिविंग से लेकर किचन या फिर आउटसाइड वॉल पर टांग सकते हैं।

बोहो स्टाइल हूप प्लांटर

यह डिजाइन सिंपल, स्लीक और आर्टिस्टिक है। इसमें लकड़ी के ब्लॉक का इस्तेमाल करते हुए एंब्रॉयडरी हूप सा लुक दिया है। साथ में रियल फ्लावर और जूट के छोटे-छोटे गमले सुंदरता बढ़ा रहे हैं।

वर्टिक वुडन वॉल गार्डन

यह डिजाइन उन घरों की लिए बेहतरीन है, जहां स्पेस की कमी नहीं है। ये दीवार को बिल्कुल नर्सरी जैसा अहसास देती है। इसमें लकड़ी के वर्गाकार शेडो बॉक्स बनाए गए है, जिनमें छोटे-छोटे गमले रखे जा सकते हैं। आप प्लेन वॉल पर ज्यादा इन्वेस्ट किए भी इस प्लांटर की हेल्प से यूनिक और ब्यूटीफुल बना सकते हैं।

ये भी पढे़ं- All Season Flowers: 1 बार लगाओ 365 दिन फूल पाओ ! 10 फ्लावर प्लांट से करें गार्डन गुलजार

35
वॉल माउंट प्लांटर डिजाइन
Image Credit : pinterest

वॉल माउंट प्लांटर डिजाइन

तस्वीर में 2 अलग-अलग तरह के प्लांटर दिखाए गए हैं, अगर लिविंग रूम छोटा या फिर जगह कम है तो इन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।

वर्टिकल फ्लोटिंग गार्डन

कम जगह पर प्रीमियम लुक देने वाला वर्टिकल फ्लोटिंग पलांटर लिविंग वॉल सा अहसास देता है। इसमें ज्यादा जगह की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है।

ये भी पढ़ें- Spoon Gardening Ideas: किचन आइटम से क्रिएटिव गार्डनिंग, पुराने चमचों से उगाएं हरियाली

मिनिमलिस्टिक सिरेमिक प्लांटर

थ्रेड-रस्सी वर्क में अटैच्ड मिनिमल सिरेमिक हैगिंग वॉल प्लांटर स्कैंडिनेवियन लुक से इंस्पायर्ड है। अगर आपका लिविंग रूम बिल्कुल सोबर है तो इसे चुनना बनता है।

45
मॉड्यूलर सर्कुलर 3D वॉल प्लांटर
Image Credit : pinterest

मॉड्यूलर सर्कुलर 3D वॉल प्लांटर

यह बहुत ही आधुनिक और लग्जरी प्लांटर है जो वॉल माउंटेड वर्टिकल गार्डन प्लांटर के नाम से भी जाना जाता है। आप ज्यादा तामझाम के लिविंग रूम या बेडरूम दीवार डेकोरेट करना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं। इसे सर्कुलर बेस पर बनाते हुए छोटे-छोटे क्रेमिक- मेटेलिक प्लांटर लगे हैं। यह घर को सुंदर और प्रीमियम फील देगा।

वॉल प्लांटर के लिए बेस्ट पौधे

यह वर्टिकल पैटर्न पर है, इसलिए ज्यादा भारी या लंबे पौधे लगाने के बजाय Small Plants चुनें, जिनकी देखभाल भी आसान है और ये अच्छे से लग भी जाएंगे।

  • हावर्थिया- यह छोटा पौधा है जो 2-3 इंच तक बढ़ता है और काफी ज्यादा सख्त होता है।
  • एचेवेरिया- गुलाब की तरह दिखने वाला ये पौधा सकुलेंट (Succulent) होता है, जिसे भी देखभाल-पानी की जरूरत कम पड़ती है
55
रीगल वॉल माउंटेड कैस्केडिंग प्लांटर
Image Credit : pinterest

रीगल वॉल माउंटेड कैस्केडिंग प्लांटर

लीविंग रूम को ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आप Wall Mounted Plater से आर्ट डेको और लग्जरी लुक देस कते हैं। इसमें गोल्डन पॉलिश के साथ बारीक नक्काशी है, जो डेकोरेटिव पीस की तरह लगता है। साथ में हैगिंग प्लांटर्स खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। व्हाइट, नेवी ब्रूल, डार्क ग्रीन कलर की दीवारों पर ये प्लांटर बहुत खूबसूरत लगते हैं।

वॉल प्लांटर में कौन से पौधे लगाएं ?

  • स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स- मोतिया सा दिखता है और क्लासी लुक देता है
  • बेबी टियर्स- छोटे-छोटे हरे पत्तों का गुच्छा जो भरा-भरा लगता है
  • इंग्लिश आईवी- इसकी पत्तियां लंबी और झालरदार होती है तो शाही एहसास देंगी।

अगर पानी डालने में परेशानी हो रही है तो आर्टिफिशियल Silk Plants को विकल्प बनाएं, जो दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। साथ ही प्लांटर्स के ऊपर छोटी-छोटी LED लाइट्स दें, ये रात में सोने की चमक से दमकेंगे।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PVC Pipe Gardening: कम खर्च में गार्डनिंग का नया ट्रेंड, PVC पाइप्स से सजाएं अपना टैरेंस, यहां जानिए सही तरीका
Recommended image2
Onion Farming: खेती के 3 महीने बाद अपनाएं ये आसान तरीका, प्याज होंगे मोटे और सालभर रहेंगे स्टोर
Recommended image3
Corner Planter Box: 4×2 की छत-बालकनी का कोना होगा ग्रीन, चुनें 4 कॉर्नर प्लांटर बॉक्स
Recommended image4
All Season Flowers: 1 बार लगाओ 365 दिन फूल पाओ ! 10 फ्लावर प्लांट से करें गार्डन गुलजार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved