MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Spoon Gardening Ideas: किचन आइटम से क्रिएटिव गार्डनिंग, पुराने चमचों से उगाएं हरियाली

Spoon Gardening Ideas: किचन आइटम से क्रिएटिव गार्डनिंग, पुराने चमचों से उगाएं हरियाली

Spoon Gardening Creative Ideas : छोटी बालकनी में जगह की कमी है तो आप स्पून गार्डनिंग को चुनें। जिसे करना आसान भी है और ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं पड़ती है। जानिए इसे यूनिक खेती के टिप्स और सही देखभाल का तरीका।

3 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Mar 31 2026, 11:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
किचन के चमचों से बनाएं मिनी गार्डन
Image Credit : google gemini

किचन के चमचों से बनाएं मिनी गार्डन

छोटे घरों और अपार्टमेंट्स की छोटी बालकनी में पौधे लगाना किसी टास्क से कम नहीं है। मिट्टी के गमले ज्यादा जगह घेरते हैं और हैगिंग बास्केट सफोकेटेड लगती है। ऐसे में ऐसा क्या चुना जाए तो क्रिएटिव लगने के साथ आसान भी है। Small Space Home को डेकोरेटिव बनाने के लिए किचन के बर्तनों का सहारा लिया जा सकता है। कलछुल से लेकर सब्जी परोसने वाले चमचों में भी गार्डनिंग की जा सकती है, जरूरत है तो कुछ आसान आइडियाज की, जो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

25
सर्विंग स्पून लकड़ी या लोहें का चुनें
Image Credit : pinterest

सर्विंग स्पून लकड़ी या लोहें का चुनें

छोटी सी जगह पर गार्डनिंग करना मजेदार है, लेकिन इनकी भी सीमाएं होती हैं जिसे समझना बहुत जरूरी है। Serving Spoons में गहराई नहीं होती, इसमें सिर्फ- 1-2 सेंटीमीटर मिट्टी ही आ सकती है। इसलिए ऐसे पौधों को विकल्प बनाएं, जिनकी जड़े ज्यादा न फैलती हैं और वो छोटे हों।

35
चमचे में कौन से पौधे उगाएं ?
Image Credit : pinterest

चमचे में कौन से पौधे उगाएं ?

ज्यादा भारी या हैवी जड़े वाले प्लांट की बजाय आप मेथी, धनिया, मस्टर्ड ग्रीन, मॉस या सेक्युलेंट पौधों को विकल्प बनाएं। इन्हें ज्यादा देखभाल की आवश्यकता भी नहीं होती और ये कम जगह में अच्छे से खिलते हैं।

  • माइक्रोबीन्स- उगाना आसान और जल्दी लग जाते हैं
  • धनिया- बीजों को हल्का से मिसकर मिट्टी में डाल दें
  • सरसों- बीज से फसल तैयार करें जो 10 दिनों में आ जाएगी

(नोट- चम्मच में उगाने से पहले सभी बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें)

जहां तक बात इन्हें लगाने की आती है तो स्पून प्लांट को आप घर, किचन या बालकनी में हैगिंग रस्सी से बांधकर लगा सकते हैं। अगर इतनी भी जगह नहीं है तो कपड़े वाले हैंगर का इस्तेमाल करें।

45
सर्विंग स्पून में मिट्टी कैसे तैयार करें ?
Image Credit : pinterest

सर्विंग स्पून में मिट्टी कैसे तैयार करें ?

चमचे छोटा होते हैं, इसलिए मिट्टी का सही अनुपात पता होना जरूरी है। चमचों में नीचे की ओर हल्का से छेद करें। पहली परत के तौर पर छोटे-छोटे कंकड़ डालें। दूसरी लेयर में नारियल का चूरा जिसे कोकोपीट भी कहते हैं उसके साथ खाद वाली हल्की मिट्टी डालें। ऊपर से बीज डाल दें।

पानी डालने का तरीका

चमचों में लगे पौधों को कभी सीधे पानी नहीं देना चाहिए, ये पौधे खराब कर सकता है। इसकी बजाय स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें। पानी से स्प्रे 2-3 बार काफी है। इसमें मिट्टी हल्की गीली होनी चाहिए, कीचड़ जैसी बिल्कुल भी नहीं।

ये भी पढ़ें- Small Balcony Gardening Plants: 2x2 बालकनी में उगाएं 10 पौधे, छोटे घर के लिए स्मार्ट गार्डनिंग आइडिया

धूप और तापमान का ख्याल

पौधों को सीधी तेज धूप में न रखें, इससे पौधा जल सकता है। इनडायरेक्ट सनलाइट वाली जगह चुनें। गर्मियों में इन्हें घर के अंदर ठंडी जगह पर रखना ज्यादा बेहतर है।

प्रो टिप- अगर आप पौधों को ज्यादा बड़ा करना चाहते हैं तो चमचे के नीचे एक कप लगा दें, इससे जड़े आसानी से बड़ी होंगी और पौधा भी लंबा चलेगा।

55
स्पून गार्डनिंग टिप्स
Image Credit : pinterest

स्पून गार्डनिंग टिप्स

  • पौधे की लंबाई 2-3 इंच बढ़ने पर कटाई करें, जड़ से मत उखाड़े
  • डेकोरेटिव और क्रिएटिविटी के लिए कलरफुल पेंट करें
  • ज्यादा हैवी पौधे मत लगाएं
  • छोटे-छोटे प्लांट को विकल्प बनाएं

ये भी पढ़ें- Easy Balcony Cleaning Hacks: बालकनी साफ करना हुआ सुपर आसान! ये 10 ट्रिक्स बदल देंगे आपका तरीका

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Veg Vines For Balcony: फूल ही नहीं फल भी देंगे ये 5 बेलें, 45 डिग्री टेंपरेचर में बालकनी रखेंगे 20°C ठंडी
Recommended image2
Summer Gardening Hacks: हीट से बचाएं प्लांट, काम आएंगे 6 समर गार्डनिंग हैक
Recommended image3
DIY Terracotta Planters: पुराने मटके से बना लें हैंगिंग प्लांटर, बालकनी दिखेगी मिनी टेराकोटा गार्डन
Recommended image4
DIY Phenyl Bottle Planters: 5 लीटर फिनायल प्लास्टिक बोतल से बनाएं 3 प्लांटर्स, सज जाएगी बालकनी
Recommended image5
Easy Balcony Cleaning Hacks: बालकनी साफ करना हुआ सुपर आसान! ये 10 ट्रिक्स बदल देंगे आपका तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved