दीपिका पादुकोण समेत इन एक्ट्रेस के ईयरकफ से लें आइडिया, बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

Published : Apr 04, 2023, 04:22 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. एक छोटी सी ज्वेलरी आपके पूरे लुक के लिए गेम चेंजर हो सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अब ईयरकफ्स के साथ अपने ग्लैमर को बढ़ा रही हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न हर आउटफिट पर यह परफेक्ट लगता है। 

PREV
17

इयरकफ मिनिमिस्ट के साथ-साथ मैक्सिममिस्ट ट्रेंड का हिस्सा हो सकते हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर रश्मिका मंदाना तक, सभी इस ट्रेंड से प्रभावित हैं। हाल के कई कार्यक्रमों में इसका जलवा बिखेरते दिखाई दिए। इन अदाकाराओं के इयरकफ से कुछ आइडिया लेकर आप भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

27

अनुष्का शर्मा 

हाल ही में हुए इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स में अनुष्का शर्मा ने इयरकफ डैंगलर्स के साथ एक मैक्सिममिस्ट ट्रेंड दिखाया। पर्पल कलर के बार्डोट गाउन के साथ उन्होंने दो ईयरकफ्स फ्लॉन्ट किए। आप चाहे तो इसे सलवार सूट के साथ भी पेयर कर सकती हैं।

37

करीना कपूर खान

लक्मे फैशन वीक लुक के लिए करीना कपूर खान ने सिल्वर टोन्ड ट्राइबल इयरकफ्स पहने थे। उन्होंने इसे अनामिका खन्ना के काले रंग के गाउन के साथ पहना था।

47

अनन्या पांडे

'लाइगर' की अदाकारा ने अपने ग्लैमर को एक छोटे ईयरकफ के साथ ऐसा बढ़ाया कि उन्होंने इसे पैंटसूट के साथ मैच किया।

57

रश्मिका मंदाना

साउथ की अदाकारा रश्मिका मंदाना ने फैशन और एक्सेसरीज के अच्छे ऑफ्शन चुनती हैं। NMACC इवेंट के लिए रश्मिका ने फाल्गुनी शेन पीकॉक कस्टमाइज्ड गाउन पहना था। अपने बोल्ड लुक को पूरा करने के लिए, उन्होंने एक ऐसा ईयरकफ चुना जो उनके पूरे कान को ढके हुए था।

67

दीपिका पादुकोण

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ( NMACC) में दीपिका पादुकोण ने इंडो-वेस्टर्न लुक को चुना था। डिजाइनर अनामिका खन्ना पैंटसूट में उन्होंने डायमंड इयरिंग के साथ छोटा सा इयरकफ को फ्लॉन्ट किया था।

77

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने मोती से बने इयरकफ से खुद को स्टाइल किया है। इस तरह के इयरकफ सूट और साड़ी दोनों पर काफी सुंदर लगते हैं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories