
शराब घोटाले में ED द्वारा गिरफ्तार होने के बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चर्चे में आ गए हैं। शराब घोटाले के आरोप में केजरीवाल 4 महीने बाद जेल से वापस आ गए हैं और अब उन्होंने ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, राजनीतिक क्षेत्र में एक बार फिर हलचल मच गई है और सभी अभी दिल्ली के नए और पुराने सीएम के बारे में बात कर रहे हैं। ऐसे में जनता और पाठकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहकर केजरीवाल ने अब तक कितनी संपत्ति बनाई है, सीएम के पद पर उनकी सैलरी कितनी थी और सरकार की ओर से उन्हें क्या सुविधा मिलती थी।
कितनी है सीएम की सैलरी
अरविंद केजरीवाल की बतौर सीएम के तौर पर सैलरी के बारे में बात करें, तो उनकी मासिक वेतन 4 लाख रुपये मिलते थे। इसके अलावा सरकार की ओर से उन्हें रहने के लिए सरकारी बंगला, गाड़ी, ड्राइवर, समेत अन्य सुविधाएं सरकार की ओर से मिलती थी। वहीं केजरीवाल को उनके खर्च के लिए भत्ता भी मिलता था, जिसमें उनकी सिक्योरिटी, घर खर्च और ट्रैवल जैसे खर्च शामिल है। अब जब अरविंद केजरीवाल ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, तो उन्हें सरकार की ओर से विधायक की सैलरी और भत्ते मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: Delhi CM ने क्यों चुना वियतनाम का मार्बल? 5 खासियत आपको भी भा जाएंगी
कितनी है अरविंद केजरीवाल की सैलरी
साल 2020 में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपनी संपत्ति का हलफनामा पेश किया था। साल 2020 के हलफनामा के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 3.44 करोड़ रुपये है, इसके पहले साल 2015 के विधान सभा हलफनामा के अनुसार उन्होंने 2.1 करोड़ की कुल संपत्ति बताई थी। इन दोनों हलफनामा का हिसाब लगाया जाए तो, इन दो सालों में उनकी संपत्ति में 1.30 करोड़ का इजाफा हुआ है। इसके अलावा आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल के पास न तो उनकी खुद की घर है और न कार, लेकिन उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास गुरुग्राम में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बंगला है, जिसे उन्होंने 2010 में 60 लाख में खरीदा था।
खाते में है इतना पैसा
महीने का चार लाख कमाने और सरकारी भत्ता मिलने के बाद भी उनके खाते में मात्र 12000 रुपये जमा है, वहीं उनकी पत्नी के खाते में 9 हजार रुपये जमा है। वहीं केजरीवाल के परिवार में कुल 6 खाते हैं, जिसमें 33 लाख रुपये जमा थे। इसके अलावा परिवार के किसी भी सदस्य के ऊपर किसी भी तरह का कोई कर्ज नहीं है, वहीं उनके पास करीब 32 लाख रुपये का सोना है और अरविंद केजरीवाल की पत्नी के नाम 15 लाख का म्यूचुअल फंड है।
इसे भी पढ़ें :डिजाइनर चश्मों के शौकीन PM Modi ! यहां चेक करें शानदार कलेक्शन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.