
भले ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्रेन के डिब्बों के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने पर रोक लगाने के लिए बार-बार चेतावनी जारी की है, फिर भी कई यात्रियों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। आयदिन मेट्रो के अंदर से रिकॉर्ड किए जा रहे कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में 2 महिलाएं दिल्ली मेट्रो के अंदर पोल डांस करती नजर आ रही हैं। देखते ही देखते ये पोल डांस वाला वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इसमें डांस कर रहीं लड़कियों को सब देख रहे हैं और इस वीडियो को लेकर एकबार फिर से इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई है।
2 लड़कियों ने मेट्रो में किया पोल डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुराने बॉलीवुड गाने पर दो महिलाओं पोल डांसिंग कर रही हैं। वीडियो में परवीन बाबी और शशि कपूर की फिल्म 'सुहाग' के एक गाने 'मैं तो बेघर हूं' पर लिप-सिंक करते हुए ट्रेन के पोल पर दोनों लड़कियां चारों ओर चक्कर लगाते हुए डांस कर रही हैं। क्लिप में एक महिला को नीचे बैठे और खंभे से लटककर डांस करते हुए देखा जा सकता है जबकि दूसरी उसके चारों ओर चक्कर लगा रही है। पोस्ट के कैप्शन में यूजर ने लिखा है- ‘पोर्न, फाइट और किसिंग वीडियो के बाद, दिल्ली मेट्रो में अब लेटेस्ट पोल डांसिंग।’ यहां देखें वीडियो-
मेट्रो में डांस करने वाली लड़कियों पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
फिलहाल लोकेशन और दोनों लड़कियों की पहचान ज्ञात नहीं है। क्लिप को गुरुवार को ट्विटर पर शेयर किया गया था और तब से इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं कमेंट्स सेक्शन में बाढ़ आ गई है। कई लोग लड़कियों की इस तरह की हरकत पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘अगर यह सच है तो दिल्ली मेट्रो को गंभीर जांच की जरूरत है, ऐसा लगता है कि यह रील निर्माताओं के लिए एक नया स्थान है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जब बेशर्म और बेशर्म मिलते हैं, तो यह कारनामा होता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘डीएमआरसी आप ऐसे लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई करने जा रहे हैं? वे न केवल अन्य यात्रियों को परेशान कर रहे हैं बल्कि मेट्रो सेवा को भी अपमानित कर रहे हैं।’ इतना ही नहीं कई लोग इस मामले पर सख्त कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें- Tina Ambani फैशन में नहीं Nita Ambani से रत्ती भर कम, इतने लाख का बैग लेकर पहुंचीं मंदिर
भिखारी बना करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक, मंथली इनकम सुन झनझमा जाएंगे दिमाग के तार
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.