
धनतेरस, दिवाली की शुरुआत का पहला और सबसे शुभ दिन होता है। इस दिन धन, हेल्थ और समृद्धि की देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। परंपरा है कि धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि आप सोना या चांदी ही खरीदें। अगर आपका बजट सीमित है, तो सिर्फ 50 से 100 रुपये में भी आप ऐसी चीजें खरीद सकते हैं जो उतनी ही शुभ और फलदायी मानी जाती हैं। आइए जानते हैं वो कौनसी 5 चीजें हैं जिन्हें खरीदे बिना इस धनतेरस का त्योहार अधूरा माना जाएगा।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नई झाड़ू घर की नेगेटिव एनर्जी, कर्ज और दरिद्रता को बाहर निकालती है। आप हार्ड प्लास्टिक या नारियल रेशों वाली झाड़ू 80-100 रुपये के भीतर आसानी से खरीद सकते हैं। इसे पूजा से पहले नहीं, बल्कि दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद उपयोग में लाना चाहिए।
और पढ़ें - दिवाली शुभ पूजा आइटम लिस्ट, अभी खरीदें कमी पड़ेगी महंगी!
गोमती चक्र एक प्राकृतिक शंख जैसा पतला पत्थर होता है जो भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है। पूजा शास्त्र में इसे धन आकर्षण और बुरी नजर से बचाव के लिए बेस्ट माना गया है। एक छोटे पैक में 5 या 11 गोमती चक्र आपको सिर्फ 50-70 रुपये में मिल जाएंगे। इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी, कैशबॉक्स या मंदिर में रखना बेहद लाभकारी होता है।
अगर सोना-चांदी खरीदना संभव न हो, तो पीतल के लोटे, कलश, पूजा थाली या छोटे बर्तन लेना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा आजकल सुंदर मिट्टी के दीये, धन्वंतरि कलश और चावल रखने की कटोरी 50 से 100 रुपये में आराम से मिल जाती हैं। इन्हें पूजा और लक्ष्मी आराधना के समय उपयोग करना घर के वातावरण को पवित्र बनाता है।
और पढ़ें - धनतेरस पर मां लक्ष्मी की स्वागत में बनाएं 5 छोटे और आसान रंगोली डिजाइन
तुलसी हिंदू संस्कृति में शुद्धता, स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्रतीक मानी जाती है। कई घरों में लोग धनतेरस पर तुलसी का नया पौधा लाकर घर के आंगन या बालकनी में स्थापित करते हैं। नर्सरी और लोकल बाजारों में तुलसी का पौधा 30 से 100 रुपये में मिल जाता है। यह सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अनमोल वस्तु है।
कौड़ी प्राचीन काल में मुद्रा के रूप में उपयोग की जाती थी और इसे धन एवं समृद्धि का वाहक माना जाता है। धनतेरस पर पीली या सफेद कौड़ियां खरीदना बहुत मंगलकारी होता है। 10-15 कौड़ियों का पैक 30 से 100 रुपये तक आसानी से मिल जाता है। पूजा के बाद इन्हें चावल, हल्दी या केसर के साथ धन स्थान या आलय में रखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.