Diya & Kalash Rangoli: धनतेरस पर मां लक्ष्मी की स्वागत में बनाएं 5 छोटे और आसान रंगोली डिजाइन

Published : Oct 17, 2025, 03:32 PM IST
Dhanteras diya rangoli design

सार

Diya Rangoli With Kalash Pattern: धनतेरस पर दीया और कलश बनाना शुभ माना जाता है, इसलिए आज हम आपके धनतेरस को शुभ बनाने के लिए लाए हैं दीया और कलश रंगोली के कुछ शानदार पैटर्न जो बढ़ाएगी आपके मेनडोर, आंगन और पूजा रूम की सुंदरता। 

Simple Diya Rangoli for Dhanteras: कल यानी 18 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने घर को रंगोली से सजाना चाहती हैं, तो हम लाए हैं रंगोली की कुछ सिंपल और सुंदर डिजाइन। रंगोली की ये डिजाइन दीया और कलश पर बेस्ड है, जो कि धनतेरस के मौके पर जरूर बनाई जाती है। चलिए बिना देर किए देख लेते हैं डिजाइन जिसे अपने घर के आंगन, मेन डोर और पूजा रूम में बनाने का सोच रही हैं।

दीया और कलश रंगोली डिजाइन

धनतेरस के लिए ये डिजाइन बहुत सिंपल और सुंदर है। इन दोनों डिजाइन में से एक डिजाइन में कलश और दीया एक साथ बनी है। इसमें आप कलर अपने हिसाब से भर सकते हैं। साथ ही लक्ष्मी चरण भी आप इसमें बना सकती हैं। वहीं दूसरी डिजाइन की बात करें तो ये भी बहुत सिंपल है, इसमें कमल के फूल के ऊपर दीया बना बना है साथ ही कमल की कली भी है, जो डिजाइन को कंप्लीट कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Vasubaras Simple Rangoli: अनोखे ढंग से दिवाली का आगाज, देखें सिंपल रंगोली डिजाइन

दीया रंगोली डिजाइन

खूबसूरत दीया और फूल की ये रंगोली डिजाइन भी बहुत सुंदर है। इसे आप ईयर बड्स और चम्मच की मदद से आसानी से बना सकती हैं। इसमें डॉट की रंग-बिरंगी डिजाइन बहुत सुंदर लगेगी। वहीं इसके दूसरे डिजाइन में कलश और दीया है, जिसे फूलों से कंप्लीट किया गया है। आप इस डिजाइन को आंगन या मेन डोर पर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- नहीं आती रंगोली बनाना? नो प्रॉब्लम... इस दिवाली ट्राई करें ये 8 Stencils Rangoli

कलरफुल दीया रंगोली डिजाइन

सिर्फ दीया की ये रंगोली डिजाइन दो तरह से है, जिसमें एक बहुत सिंपल है, जिसे बिगनर्स बना सकते हैं। वहीं इसमें दूसरी डिजाइन काफी कलरफुल है और इसमें दीया के साथ स्वास्तिक, लक्ष्मी चरण और छोटे-छोटे फूल के डिजाइन है। रंगोली की ये डिजाइन आप ईयरबड्स, ऊंगली और चम्मच की मदद से बना सकती हैं। इसे और अच्छे से डेकोर करने के लिए इसमें दीया और कैंडल रखें।

कलश रंगोली डिजाइन

धनतेरस पर आप ये दो तरह की कलश रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसमें एक डिजाइन में आप सिंपल शुभ धनतेरस और स्वास्तिक बना सकती हैं। वहीं इसके दूसरे डिजाइन में गणपति बप्पा और स्वास्तिक का चिन्ह बना सकती हैं। ईयरबड की मदद से आप इन दोनों ही डिजाइन को खूबसूरती से बना सकती हैं।

मोर के साथ कलश डिजाइन

धनतेरस के दिन कलश रंगोली डिजाइन बनाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह की सुंदर कलश और मोर की दो प्यारी डिजाइन बना सकती हैं। इसमें एक डिजाइन बहुत बारीक है, जो कोलम डिजाइन के नाम से फेमस है, वहीं दूसरी मोर और कलश डिजाइन सिंपल है, इसे आप आसानी से बना सकती हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

दिखने में एक पर आसामान जमीन का है फर्क, जानें बांधनी और चुनरी प्रिंट में अंतर
भांजे की शादी में मामी का जलवा, चुनें उर्वशी रौतेला से ब्लाउज