Dimple Kapadia Ethnic Look: 65 पार उम्र होने के बाद भी डिंपल कपाड़िया का एथनिक फैशन लुक लोगों को दीवाना बना देता है। जानिए कैसे आप भी उनके जैसे गोल्डन, आइवरी और फ्लोरल सूट पहनकर रॉयल दिख सकती हैं।
भले ही डिंपल कपाड़िया की उम्र 65 से ज्यादा हो गई हो लेकिन उनके फैशन का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। डिंपल कपाड़िया 8 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आप डिंपल कपाड़िया के एथनिक लुक को भी रीक्रिएट कर बेहद फैशनेबल दिख सकती हैं। फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला ने डिंपल कपाड़िया के पुराने शूटिंग पिक्चर सोशल मीडिया में शेयर किए हैं। बेहतरीन और रॉयल लुक वाले हैं एथनिक लुक देखकर कोई भी दीवाना हो सकता है। आप भी ऐसे फैशन लुक को भी क्रिएट करें।
24
गोल्डन सूट डिजाइन
गोल्डन सूट में डिंपल कपाड़िया किसी हसीना से कम नहीं लग रही है। आप सीक्वेन वर्क वाले गोल्डन सूट अलमारी में रखें ताकि किसी खास मौकों पर पहन कर सज सके।
34
आइवरी सूट डिजाइन
आप डिंपल की तरह आइवरी एंब्रॉयडरी सूट 2000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं। सूट की लेंथ छोटे के बजाय लंबी रखें। आपको ऐसे सूट खास मौकों पर पहनने चाहिए।
पीले और गोल्डन बॉर्डर से सजे सूट डिजाइन खरीदना चाहती हैं तो डिंपल कपाडिया की तरह लॉन्ग फ्लोर लेंथ सूट पहनें। ऐसे सूट में नेकलाइन में हैवी जरी वर्क किया गया है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.