घर का वास्तु रहेगा एकदम सही, बस दिवाली पर करा लें इन रंगों के पेंट

दिवाली पर घर की पुताई करते समय वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। सही रंगों से घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है। जानिए किस दिशा में कौन सा रंग शुभ होता है।

Deepali Virk | Published : Oct 21, 2024 8:30 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: घर के रंगों का वास्तु पर विशेष प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि घर में जिन रंगों का इस्तेमाल होता है, उसे वास्तु के अनुरूप ही होना चाहिए। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जो घर में पॉजिटिविटी लाते हैं। वहीं, कुछ वॉल पेंट कलर ऐसे होते हैं, जो घर में नेगेटिविटी और वास्तु दोष का कारण भी बनते हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि दीपावली पर पेंटिंग करने के दौरान आपको घर की किस दिशा में कौन सा कलर करना चाहिए, ताकि आपके घर का वास्तु ठीक रहे और घर में सुख शांति और समृद्धि आए।

दीपावली पर पेंट करवाते समय रखें इन चीजों का ध्यान

Latest Videos

दिवाली के मौके पर अधिकतर सभी घरों में पुताई का काम होता है। इससे घर साफ सुथरा हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी वास्तु के अनुसार अपने घर के पेंट को करवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए और कौन से ऐसे कलर है जिन्हें करवाने से बचना चाहिए।

पूर्व दिशा में करें इस रंग का इस्तेमाल

वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में सफेद रंग का पेंट करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में रोशनी और उत्साह आता है और घर का माहौल भी पॉजिटिव बना रहता है।

पश्चिम दिशा में करें यह कलर

अगर आपके घर में कोई कमरा पश्चिम दिशा में है, तो यहां पर आप लाइट ब्लू कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंग घर से तनाव और डिप्रेशन को दूर करता है और घर के सभी लोगों का मूड फ्रेश होता है।

उत्तर दिशा में करें इन रंगों का इस्तेमाल

उत्तर दिशा में अगर किचन है या कोई कमरा या डायनिंग एरिया है तो यहां पर आप हरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। डार्क ग्रीन की जगह आप पेस्टल ग्रीन कलर भी यूज कर सकते हैं। यह रंग घर में नई एनर्जी का फ्लो करता है और घर में पॉजिटिविटी आती है।

दक्षिण दिशा में करें यह कलर

घर की दक्षिण दिशा में हमेशा लाल या गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक होते हैं, जबकि गुलाबी रंग प्रेम और भक्ति दिखाता है। आप लाल या गुलाबी कलर के कोई प्रिंटेड वॉलपेपर्स भी इस दीवार पर लगा सकते हैं।

ईशान कोण में करें यह रंग

घर के ईशान कोण में अमूमन मंदिर बनाया जाता है। यह सबसे पवित्र और शुभ जगह मानी जाती है। ऐसे में आप अपने मंदिर के आसपास ईशान कोण दिशा में हल्के पीले या नारंगी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ज्ञान और समृद्धि बढ़ती है।

घर में इन रंगों का इस्तेमाल भूल कर भी ना करें

वास्तु के अनुसार, कुछ रंग ऐसे होते हैं जो घर में नेगेटिविटी लाते हैं। अगर आप अपने घर में दिवाली का पेंट करा रहे हैं, तो भूल कर भी काले, भूरे और ग्रे कलर को करवाने से बचें, क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और घर में हमेशा मायूसी छाई रहती है।

और पढे़ं- क्या आपके घर में Money Plant है? ये 5 जगहें न रखें, वरना...

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बड़ी साजिश का ट्रायल तो नहीं है दिल्ली का रोहिणी ब्लास्ट! क्या है वो चीज जिसने एजेंसियों को चौंकाया
आतंकी हमले से दहला जम्मू कश्मीर, 7 लोगों की मौत के बाद अमित शाह ने दे दिया अल्टीमेटम
सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, PM मोदी से जुड़े मामले में बढ़ गई मुश्किलें
जम्मू कश्मीर: गांदरबल की घटना ने क्यों बढ़ाई चिराग पासवान की टेंशन? नई सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली में नुकसान पहुंचाना नहीं कुछ और ही था आतंकियों का मकसद! बड़ी वजह आ गई सामने