क्या आपके घर में Money Plant है? ये 5 जगहें न रखें, वरना...

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट घर में धन और समृद्धि लाता है, लेकिन इसे सही दिशा में रखना ज़रूरी है। गलत जगह रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। जानिए मनी प्लांट रखने के सही नियम और दिशा।

Chanchal Thakur | Published : Oct 20, 2024 1:23 PM IST

आर्थिक लाभ, सकारात्मक वातावरण और शो केस के लिए अकसर लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा और जगह पर रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन-समृद्धि बनी रहती है। यदि मनी प्लांट को गलत दिशा या जगह पर रखा जाता है, तो इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। मनी प्लांट को रखने और लगाने के सही दिशा को लेकर हमने अपने वास्तु एक्सपर्ट शिवम पाठक से इसके बारे में पुछा है, तो आइए विस्तार से जानते हैं कि किस दिशा में मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए और मनी प्लांट रखने के नियम, विधि और स्थान के बारे में।

घर के इन दिशाओं और जगहों पर मनी प्लांट न रखें:

Latest Videos

उत्तर-पूर्व दिशा (Northeast) में मनी प्लांट न रखें:

वास्तु के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा घर की सबसे पवित्र दिशा मानी जाती है। यहां मनी प्लांट रखने से मानसिक अशांति हो सकती है और घर के सदस्यों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

पूर्व दिशा (East) में मनी प्लांट रखने से बचें:

पूर्व दिशा सूर्य की उगने वाली दिशा है और यहां मनी प्लांट रखने से परिवार में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके साथ ही धन का सही प्रबंधन भी प्रभावित हो सकता है।

उत्तर दिशा (North) में मनी प्लांट नहीं लगाएं:

उत्तर दिशा कुबेर देवता की दिशा मानी जाती है, जो धन के देवता हैं। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में धन की हानि हो सकती है और घर के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रसोई (Kitchen) में मनी प्लांट न रखें:

रसोईघर में मनी प्लांट रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। इससे घर की धन-संपत्ति प्रभावित हो सकती है और घर में खाने-पीने की कमी हो सकती है।

बेडरूम (Bedroom) में मनी प्लांट रखने से बचें:

बेडरूम में मनी प्लांट रखने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। खासकर पति-पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं और उनके संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

बाथरूम (Bathroom) में मनी प्लांट न रखें:

बाथरूम में मनी प्लांट रखना भी वास्तु के अनुसार गलत माना गया है। इससे घर की धन-संपत्ति नष्ट हो सकती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

मनी प्लांट रखने के वास्तु अनुसार सही दिशा और विधि:

दक्षिण-पूर्व दिशा (Southeast) में रखें:

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट रखने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व मानी जाती है। इस दिशा को लक्ष्मी की दिशा कहा जाता है, जिससे घर में धन की वृद्धि होती है और समृद्धि आती है।

पानी में रखें मनी प्लांट:

मनी प्लांट को कांच की बोतल में पानी भरकर रखना अच्छा माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि पानी समय-समय पर बदलते रहें और उसमें धूल-मिट्टी न जमा हो।

इसे भी पढ़ें: आपकी किस्मत के खूलेंगे ताले, कार्तिक मास में करें तुलसी के ये वास्तु उपाय

मनी प्लांट की लंबाई और स्थिति:

मनी प्लांट की बेल जितनी लंबी हो, उतना अच्छा होता है। इसे ऊपर की ओर चढ़ने दें, लेकिन सुनिश्चित करें कि इसकी पत्तियां मुरझाई हुई न हों। मनी प्लांट की सही देखभाल करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

घर में गलत जगह मनी प्लांट रखने के नुक्सान:

धन हानि:

गलत दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में आर्थिक नुकसान हो सकता है। धन संचय में कठिनाई आ सकती है और नए अवसर मिलने में रुकावट हो सकती है।

संबंधों में तनाव:

बेडरूम या उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखने से पारिवारिक सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है। खासकर पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ सकती है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार:

यदि मनी प्लांट को गलत दिशा में रखा जाता है, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है।

सफलता में रुकावट:

गलत दिशा या जगह पर मनी प्लांट रखने से कामों में रुकावट आ सकती है और घर के सदस्यों को अपने करियर और व्यवसाय में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: घर में लगा रखी है मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, तो हो जाएं सावधान!

Share this article
click me!

Latest Videos

बड़ी साजिश का ट्रायल तो नहीं है दिल्ली का रोहिणी ब्लास्ट! क्या है वो चीज जिसने एजेंसियों को चौंकाया
आतंकी हमले से दहला जम्मू कश्मीर, 7 लोगों की मौत के बाद अमित शाह ने दे दिया अल्टीमेटम
सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, PM मोदी से जुड़े मामले में बढ़ गई मुश्किलें
जम्मू कश्मीर: गांदरबल की घटना ने क्यों बढ़ाई चिराग पासवान की टेंशन? नई सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली में नुकसान पहुंचाना नहीं कुछ और ही था आतंकियों का मकसद! बड़ी वजह आ गई सामने