
घर चाहे जितना अच्छा क्यों न बनवा लिया जाए जब तक लिविंग रूम सुंदर न दिखे बात नहीं बनती है। यह ऐसी जगह है जहां पर मेहमान बैठते हैं ओर बाते करते हैं। यही वजह है कि इस एरिया को यूनिक बनाने की हसरत किसी की होती है। अगर आपने फर्नीचर तो खरीद लिया है लेकिन अब शोपीस या डेकोरेटिव आइटम खरीदने के लिए बजट नहीं है तो DIY Craft आपका काम आसान करेंगे। यहां देखें क्रिएटिव फूलदान आइडियाज, जो साइड टेबल से टीवी यूनिट की खूबसूरती बढ़ाएंगे।
घर में कांच की बोतलें जरूर होती हैं। इन्हें आप अक्सर कबाड़ में दे देती हैं जो जरा ठहर जाइए। सबसे पहले इन बोतलों को धोकर साफ कर लें। अब इसमें एक्रेलिक पेंट की मदद से डॉल, कोई भी चित्र या फिर फेवरेट कार्टून फेस बनाएं। 5-6 घंटे सूखने के लिए रख दें। जब ये सूख जाए तो पेड़ों की सूखी टहनी या फिर आर्टिफिशियल फूल से सजाकर साइड टेबल पर रखें।
अगर आप आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी रखती हैं तो 50 रु. वाले कार्डबोर्ड से खूबसूरत फूलदान बना सकती हैं। सबसे पहले कार्डबोर्ड को बेलनाकार साइज में काटकर ऊपरी हिस्सा निकालकर होल करें। अब इसमें ब्लैक कलर का चार्ट पेपर चिपकाएं और छोटे-छोटे गोल्डन मोतियों को हॉट ग्लू नग से चिपकाकर सूखने रख दें। इसमें फूल भी आर्ट पेपर बने हैं, आप चाहें तो नकली फ्लावर लगा सकते हैं। ये लिविंग रूम और बेडरूम के लिए बेस्ट है।
ये भी पढे़ं- साड़ी में फॉल नहीं लगा तो क्या हुआ ? इन 10 जुगाड़ों से पाएं रिच लुक
यह बहुत ही यूनिक और क्यूट वास है। जिसे बनाने के कार्डबोर्ड को छोटे-छोटे डाइज में काट लें, और इन्हें वॉटरप्रूफ पेंट से कलर कर सूखे रख दें। अब तीनों के बीच में छेद करके बेबी ब्रीथ फ्लावर लगा दें। यह बहुत ही यूनिक और क्यूट वास है जिसे आप घर के लिए बना सकती हैं।
इसे बनाने के लिए 10-20 रु. वाली कोल्ड्रिंक की बोतल लें और उसमें जूट की रस्सी लपेंटे। सजाने के लिए ग्लू गन की मदद से फ्लावर, स्टिकर या फिर मोती चिपकाएं। आखिर में आर्टिफिशियल फ्लावर लगाकर लुक कंप्लीट करें। आप चाहें तो इसमें वाटर प्लांट भी उगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Diamond Gold Earring: 18 कैरेट डायमंड की जुगलबंदी, जालवर्क पर छह फैंसी इयररिंग
अगर आप बिल्कुल भी पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं तो 20-230 आइसक्रीम स्टिक से इस तरह का मिनी फूलदान बना सकती हैं। सबसे पहले कार्डबोर्ड से गोल बेस काट लें और किनारों पर ग्लू की हेल्प से स्टिक चिपकाते जाएं। अब इसमें लाइट पिंक कलर फ्लावर लगा दें और छोटे-छोटे मोती, रिबन लगाकर डेकोरेट करें।
बेसिक की बजाय कुछ यूनिक और अलग सा चाहिए तो कांच के बल्ब से फूलदान बनाएं। इसके लिए खराब बल्ब को लाल रंग के पेंट करके पीले-वाइट कलर से छोटे-छोटे फूल बनाएं। जबकि बॉटम पर रस्सी बांधकर एस्थेटिक लुक दें। इसमें आप सूखी हुई घास या फिर कलरफुल फ्लावर लगा सकती हैं।