पेन स्टैंड और स्टोरेज ऑर्गेनाइजर बनाएं
घर या ऑफिस टेबल को व्यवस्थित रखने के लिए किन्ले बोतल से पेन स्टैंड और स्टोरेज ऑर्गेनाइजर तैयार किया जा सकता है। बोतल को मनचाहे आकार में काटकर उस पर फैब्रिक, मोती, ग्लिटर या पेंट से सजावट करें। इसमें पेन, ब्रश, मेकअप आइटम या छोटी एक्सेसरीज रखी जा सकती हैं। यह क्राफ्ट देखने में स्टाइलिश और उपयोग में बेहद काम का होता है।