Diy lampshade Idea: लैंप शेड के ये ट्रेंडी डिजाइन बदल देंगे घर का लुक, नवरात्रि-दिवाली पर हर कोना लगेगा जगमग

Published : Sep 25, 2026, 01:28 PM IST

DIY Lampshade Designs: डीआईवाई लैंप शेड के इन ट्रेंडी डिजाइन से नवरात्रि और दिवाली पर घर को दें शानदार लुक। जूट, पेपर, पुरानी साड़ी, मैक्रेमे और कांच की बोतल से बनाएं खूबसूरत लैंप शेड और हर कोने को रोशनी से सजाएं।

PREV
16

नवरात्रि और दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए सिर्फ महंगी लाइट्स खरीदना जरूरी नहीं है। थोड़ी क्रिएटिविटी और आसान DIY आइडिया से आप खूबसूरत लैंप शेड तैयार कर सकती हैं। ये लैंप शेड कमरे, बालकनी, पूजा कॉर्नर और एंट्री एरिया की रौनक बढ़ाने के साथ घर को स्टाइलिश लुक भी देंगे। खास बात यह है कि इन्हें पेपर, कपड़े, जूट और पुरानी चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है।

26

जूट से बनाएं रस्टिक लैंप शेड

जूट की रस्सी से बना लैंप शेड घर को नेचुरल और रस्टिक लुक देता है। इसके लिए गुब्बारे या गोल मोल्ड पर जूट की रस्सी को गोंद की मदद से लपेटें। सूखने के बाद मोल्ड हटाकर अंदर बल्ब फिट करें। गर्म पीली रोशनी के साथ यह लैंप शेड दिवाली की शाम को बेहद खूबसूरत लगेगा।

36

पेपर फ्लावर लैंप शेड

सादे पेपर को फूलों या पत्तियों के आकार में काटकर लैंप शेड तैयार कर सकते हैं। सफेद, क्रीम, लाल या गोल्डन पेपर चुनें और इन्हें गोल फ्रेम पर चिपकाएं। रोशनी जलने पर पेपर फ्लावर की परछाइयां दीवार पर सुंदर पैटर्न बनाएंगी।

46

पुरानी साड़ी से बनाएं फैब्रिक लैंप

घर में रखी पुरानी साड़ी या दुपट्टे को फेंकने के बजाय उससे डिजाइनर लैंप शेड बनाएं। सिल्क, कॉटन या प्रिंटेड फैब्रिक का यूज करके साधारण शेड को नया रूप दिया जा सकता है। गोल्डन बॉर्डर या गोटा-पट्टी लगाने से यह फेस्टिव डेकोर के लिए और भी आकर्षक लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Smart Furniture Buying Tips: छोटे घर में नया फर्नीचर लेने से पहले जान लें ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स, कम जगह में दिखेगा बड़ा घर

56

मैक्रेमे लैंप शेड से दें बोहो टच

मैक्रेमे की गांठों वाला लैंप शेड घर को मॉडर्न बोहो लुक देता है। इसे बेडरूम, बालकनी या लिविंग रूम में लगाया जा सकता है। ऑफ-व्हाइट या बेज रंग की कॉटन कॉर्ड इसके लिए अच्छी रहेगी। हल्की रोशनी के साथ इसका पैटर्न दीवार पर खूबसूरत टेक्सचर बनाएगा।

66

कांच की बोतल से बनाएं यूनिक लैंप

खाली कांच की बोतलों को भी अट्रैक्टीव लैंप बना सकते हैं। बोतल के अंदर LED फेयरी लाइट डालें और बाहर रिबन, लेस, मिरर वर्क या रंगीन धागे से सजाएं। इन्हें डाइनिंग टेबल, पूजा कॉर्नर या खिड़की के पास रखकर फेस्टिव लुक दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- थर्माकोल से घर पर बनाएं ऐसा स्मोक फाउंटेन, बैकफ्लो धूप जलाते ही झरने जैसा दिखेगा नजारा

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories