
Diya rangoli design for Dev Diwali: हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। ऋषिकेश, काशी और दूसरे तीर्थ स्थलों में इस त्यौहार को सदियों से मनाया जा रहा है। धीरे-धीरे इस त्यौहार के प्रति बढ़ते जागरुकता के बाद लोग इसे घर पर बहुत धूमधाम से मनाने लगे हैं। देव दिवाली के इस महापर्व पर लोग दीया जलाकर दीप दान करते हैं, देवताओं के लिए रंगोली बनाते हैं और विष्णु जी को खीर का भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी देव दिवाली मना रहे हैं, तो रंगोली जरूर बनाएं। यहां हम दीया पैटर्न रंगोली की कुछ शानदार डिजाइन लाए हैं, जो बढ़ाएगी आपके त्यौहार की शोभा।
रंगोली की डिजाइन मोर के बिना अधूरी है, ऐसे में देव दिवाली पर चाहिए शुभता, तो इस तरह मोर और दीया वाली रंगोली की डिजाइन बना सकती हैं। रंगोली में इस तरह सिंपल और सोबर रंगोली डिजाइन कोई भी आसानी से बना सकते हैं। यहां मोर रंगोली की दो डिजाइन है, आप इसमें से किसी भी डिजाइन को देव दिवाली के लिए बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- घर आंगन सजेगी सुंदर, देव दिवाली के लिए देखें रंगोली के 10 डिजाइन
कमल फूल के बिना दिवाली अधूरी है, इसलिए यहां हम आपके लिए दीय के साथ कमल फूल वाली डिजाइन लाए हैं। रंगोली की ये डिजाइन बनाने में बहुत आसान और दिखने में बहुत खूबसूरत है। आसानी से बनाने के लिए आप पहले दीपक की डिजाइन बनाएं फिर उसमें कमल का फूल बनाकर बाकी दूसरे डिजाइन बनाएं।
फ्लावर वाली रंगोली की ये डिजाइन बहुत सिंपल और बेसिक है, इसके कोई भी बना सकता है। दीया के डिजाइन को बनाने के बाद आप दीया के ऊपर या फिर नीचे की ओर रंगोली से फूल की आकृति बनाएं, यहां दो रंगोली की डिजाइन है, जिसे आप रंग बिरंगे रंगों से बनाकर अपने घर आंगन को सजा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Diya & Kalash Rangoli: देव दिवाली पर देवताओं के स्वागत में बनाएं 5 छोटे और आसान रंगोली डिजाइन
बारीक डिजाइन वाली ऐसी रंगोली की डिजाइन हर साल ट्रेंड में रहती है। खास बात ये है कि इस रंगोली की डिजाइन को आप बहुत आसानी से बना सकते हैं, ये भले दिखने में कठिन लगती है, लेकिन ईयरबड्स, चम्मच और उंगलियों की मदद से इस प्यारी डिजाइन को देव दिवाली पर बना सकती हैं। बीच में दीया और आस पास डॉट, पत्ती और फूल बनाकर रंगोली को कंप्लीट करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.