
लाइफस्टाइल डेस्क.24 अक्टूबर को इस बार दशहरा मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन किया जाएगा। नव दिन माता की उपासना के बाद दशहरा मनाया जाता है। इस दिन लोग ज्योतिष के कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं, ताकि घर में सुख-समृद्धि का वास हो। ज्योतिष की मानें तो कुछ फूलों के उपाय से घर में धन का आगमन हो सकता है। उन्हीं फूलों में से एक है अपराजिता का फूल, जिसे शिवलिंग समेत कई अन्य देवों को समर्पित किया जाता है। घर में इस फूल का लगाना शुभ माना जाता है। तो चलिए बताते हैं अपराजिता के फूल से वो उपाय जिससे घर (Aparajita Phool Ke Upay) में कभी भी अभाव नहीं होगा।
अपराजिता के फूल बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है और यह ग्रह विस्तार और विकास से जुड़ा है। इसलिए दशहरा के दिन ज्योतिष इस फूल को पूजा में इस्तेमाल पर जोर (Dussehra 2023 Aparajita ke upaya)देते हैं।
1.अपराजिका के फूल की माला बनाएं
दशहरा के दिन अपराजिता के 11 या फिर 21 फूल की माला बनानी चाहिए। इसे मंदिर पर चढ़ाएं और फिर इसे खुल पहनें। ऐसा करने से आपका बृहस्पति यदि मजबूत होता है। धन की कभी भी हानि नहीं होती है। वित्तीय गतिविधियों में सफलता हासिल होती है।
2.नहाने के पानी में मिलाएं अपराजिता का फूल
दशहरा के दिन पानी में अपराजिता के 5 फूल डालकर स्नान करना चाहिए। इससे सेहत के साथ-साथ भाग्य उत्तम होता है। यह आपके जीवन में सफलता का मार्ग खोलता है।
3. पैसों वाली जगह पर रखें अपराजिता के फूल
ज्योतिष की मानें तो दशहरा के दिन अपराजिता के 7 फूल को माता लक्ष्मी पर चढ़ाएं। इसके बाद उसी फूल को तिजोरी में रख लें। इससे धन आपके घर में खुद ब खुद आएगा। घर में शुभ का वास होता है।
4. चंद्रमा को चढ़ाएं अपराजिता के फूल
दशहरा की रात में इस फूल को चंद्रमा को भी अर्पित करना चाहिए। ज्योतिष की मानें तो बृहस्पति ग्रह को चंद्रमा के साथ जोड़ा जाता है। इससे घर में बृहस्पति देव का आशीर्वाद बना रहता है। घर में समृद्धि का वास होता है। इस बात का ध्यान रखें कि जो भी आप दशहरा के दिन करते हैं उस वक्त मन शुद्ध होना चाहिए। सच्चे मन से किया गया उपाय ही लाभ देता है।
और पढ़ें:
Dussehra 2023: रावण दहन के बाद खाएं ये 8 फेमस स्वीट्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.