दशहरे पर करें ये खास वास्तु उपाय, मिलेगा धन-संपत्ति का अनमोल खजाना!

दशहरा पर धन, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए 11 आसान वास्तु उपाय जानें। घर की सफाई से लेकर पूजा-पाठ तक, जानिए कैसे बदल सकते हैं अपना भाग्य।

Chanchal Thakur | Published : Oct 12, 2024 7:55 AM IST

दशहरा का पर्व, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि इसे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए भी शुभ माना जाता है। अगर आप अपने जीवन में धन, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना रखते हैं, तो दशहरा के दिन कुछ खास वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपना जीवन संवार सकते हैं। आज के इस खास अवसर पर हमने अपने एस्ट्रो एक्सपर्ट शिव पाठक से कुछ वास्तु उपाय के बारे में पूछा है, जिसे दशहरा के दिन अपनाकर धन लाभ और समृद्धि के मार्ग खोल सकते हैं।

दशहरा के दिन करें ये 10 वास्तु उपाय बदल जाएगा भाग्य

Latest Videos

1. घर की साफ-सफाई और ऊर्जा संतुलन

दशहरा के दिन सुबह उठकर पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई करें। ऐसा माना जाता है कि साफ-सफाई से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर में गंदगी और बिखराव आर्थिक समृद्धि में बाधा डालते हैं, इसलिए घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। दशहरा के दिन खासकर पूजा स्थल और मुख्य द्वार की सफाई करें। मुख्य द्वार से ही धन की देवी लक्ष्मी का प्रवेश होता है, इसलिए इसे साफ करके वहां खूबसूरत रंगोली और तोरण से सजाएं।

2. तुलसी, शमी और शंख की पूजा

वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा बेहद शुभ माना गया है। दशहरा के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करें और उसमें जल चढ़ाएं, शाम को दीपक जलाएं। इसके साथ ही, शंख की पूजा को भी बहुत शुभ माना गया है। दशहरा के दिन शंख में गंगाजल भरकर घर के चारों कोनों में छिड़काव करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इन सभी के अलावा शमी के पौधे या पेड़ में जल अर्पित करें, एक तांबे के लोटे में तिल, जल और गंगाजल डालकर शमी के पौधे में अर्पित करें और घी का दीप जलाकर प्रणाम करें।

3. कुबेर और लक्ष्मी की पूजा

धन लाभ के लिए दशहरा के दिन धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करें। इनके सामने घी का दीपक जलाएं और यथाशक्ति चावल, मिठाई और पुष्प अर्पित करें। इस पूजा से आर्थिक समृद्धि और संपत्ति में वृद्धि होती है। आप अपने तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर भी लक्ष्मी का चित्र या मूर्ति स्थापित कर सकते हैं और उनकी पूजा करें ताकि आर्थिक संपन्नता का प्रवाह बना रहे।

4. दक्षिण-पूर्व दिशा में धातु का सिक्का रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) धन और समृद्धि से जुड़ी होती है। दशहरा के दिन इस दिशा में चांदी या तांबे का सिक्का रखना शुभ होता है। यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और धन को स्थिर रखने में मदद करता है।

5. मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाएं

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। दशहरा के दिन हल्दी और कुमकुम मिलाकर मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। यह चिन्ह न केवल घर में समृद्धि लाता है, बल्कि नकारात्मक शक्तियों से भी रक्षा करता है।

6. लौंग और कपूर का धुआं करें

घर में ऊर्जा संतुलन बनाए रखने के लिए दशहरा के दिन लौंग और कपूर का धुआं करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। लौंग और कपूर को जलाकर पूरे घर में घुमाएं, विशेषकर घर के कोनों में। यह स्वास्थ्य और समृद्धि को बनाए रखने में सहायक होता है।

7. लक्ष्मी नारायण यंत्र की स्थापना करें

धन और समृद्धि के लिए लक्ष्मी नारायण यंत्र का पूजन दशहरा के दिन शुभ माना जाता है। इसे घर के पूजन स्थल में स्थापित करें और प्रतिदिन उसकी पूजा करें। इस यंत्र से घर में आर्थिक स्थिरता और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

8. तिजोरी में चांदी का सिक्का रखें

दशहरा के दिन अपनी तिजोरी या अलमारी में चांदी का सिक्का रखें। यह उपाय धन की वृद्धि में सहायक होता है और घर में वित्तीय समृद्धि लाता है। इसके साथ ही लक्ष्मी जी के सामने कुछ सिक्के अर्पित करें और उनका आशीर्वाद लें।

9. घर में हवन करें

दशहरा के दिन हवन करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और वातावरण शुद्ध होता है। हवन में विशेष रूप से चंदन, गुड़, घी और हवन सामग्री का उपयोग करें। हवन से घर में शांति, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

10. ध्यान और मंत्र जाप

ध्यान और मंत्र जाप दशहरा के दिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। धन लाभ के लिए आप "ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें। इस दिन ध्यान लगाकर अपने उद्देश्य और धन की प्राप्ति की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएं।

11. नए वस्त्र और आभूषण खरीदें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन नए वस्त्र या आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि लाता है। इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक लाभदायक होती हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
टाटा ट्रस्ट को मिल गया एक नया चेयरमैन, जानें कौन हैं Noel Tata ?
Ratan Tata और SPG सिक्यूरिटी से जुड़ा एक रोचक किस्सा
Ratan Tata Funeral: उम्र में 55 साल छोटे शांतनु नायडू कैसे बने रतन टाटा के खास?
हरियाणा हार के बाद शांत नहीं बैठी कांग्रेस, लिया एक बड़ा फैसला । Haryana Election Result