
Vijayadashami 2025 rangoli: दशहरा से दीवाली तक कोई त्योहार बिना रंगोली के पूरा नहीं होता है। देशभर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भी घर पर रंगोली की डिजाइन बनाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या बनाएं तो आज हम आपको सरल सुंदर रंगोली बताएंगे, जिन्हें बनाकर घर के आंगन को फेस्टिव लुक दिया जा सकता है।
ज्यादा वक्त नहीं है तो मोरपंख स्टाइल पर इस तरह की रंगोली बनाएं। यहां पिंक-पर्पल और सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है। जबकि बीच में तीर के साथ दशहरा लिखा हुआ है। ये मेन गेट या मंदिर के पास बनाई जा सकती है। आप इसे गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाकर और भी सुंदर बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Dussehra Mela: दिल्ली वालों! दशहरे में सिर्फ लाल किला ही नहीं, इन जगहों पर मिलेगा रंग-बिरंगा मेला
रंगोली लगानी नहीं आती है तो ज्यादा तामझाम की बजाय सोबर स्टाइल पर इस तरह की रंगोली चुनें। यहां सेब आकार देते हुए बीच में तीर बनाया गया है और बीच में दसरा लिखा हुआ है। आप कम समय में अच्छी रंगोली बनाना चाहते हैं तो इसे चुनें। ये घर के दरवाजे पर बहुत खूबसूरत लगेगी, आखिर में घी के दीये संग इसे कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: इन 10 जगहों पर होती लंका के राजा की पूजा ! जानें रावण के मंदिर की लिस्ट
दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। ऐसे में बड़े-बड़े फूलों, पत्ती के साथ ये रंगोली बनाई जा सकती है। यहां पर रंगों से रावण दहन करते हुए राम जी का चित्रण किया गया है। ये दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। आप भी रावण जलने से पहले इस तरह की रंगोली बना सकते हैं।
सिंपल रंगोली चाहिए लेकिन दिखने में यूनिक हो इससे बढ़िया डिजाइन नहीं मिलेगा। यहां हाफू मून पर क्रोध, काम, मत्सर, लोभ और स्वार्थ जैसे अवगुणों का चित्रण किया गया है। बीच में राम जी का प्रतीक तीरा बना हुआ है, जो ऊपर लिखी बुराइयों का नाश का संकेत देता है। नीचे लिखा विजयादशमी और दीये इसे और भी सुंदर बना रहे है। आप दशहरा के लिए ऐसी थीम स्टाइल रंगोली भी बना सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.