
Eid Mehndi Designs: ईद का मौका हो और मेहंदी महिलाएं नहीं लगाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन इस त्योहार में ज्यादातर घर की औरतें पकवान बनाने में किचन में बिजी रहती हैं, जिसकी वजह से वो घंटों बैठकर मेहंदी नहीं लगा पाती हैं। उन्हें चाहिए क्लासिक मेहंदी डिजाइन जो तुरंत बन जाएं। तो हम यहां पर आपके लिए लेकर आए हैं, 10 से ज्यादा ईजी मेहंदी डिजाइन जिसे सिर्फ 5 मिनट में बना सकती हैं।
इन तीनों मेहंदी डिजाइनों में अलग-अलग स्टाइल की खूबसूरती देखने को मिलती है। पहला डिजाइन बेहद डिटेल्ड और ट्रेडिशनल है, जिसमें चेन पैटर्न और हैवी फिंगर डिजाइन हाथों को रॉयल लुक देता है। दूसरा डिजाइन अरेबिक टच के साथ मॉडर्न फील देता है, जिसमें गोल मोटिफ, पत्तियां और लटकन पैटर्न इसे स्टाइलिश बनाते हैं। वहीं तीसरा डिजाइन मिनिमल और ट्रेंडी है, जिसमें चांद, फूल और छोटे-छोटे एलिमेंट्स का इस्तेमाल करके एक क्लीन और एलिगेंट लुक दिया गया है। ये तीनों डिजाइन अलग-अलग मौके और टाइम के हिसाब से परफेक्ट ऑप्शन हैं।
इस मेहंदी डिजाइन में फिगर टिप को ज्यादा फोकस किया गया है। फ्रंट हैंड पर बीच में एक छोटा सा पिकॉक और झुमका डिजाइन बनाया गया है। फिगर टिप को मेहंदी से भरा गया है। लीफ पैटर्न इसे एलिगेंट बना रहे हैं। इस डिजाइन को भी लगाना बहुत आसान है।
अरबी मेहंदी स्टाइल में मोटे और हल्के स्ट्रोक्स का इस्तेमाल होता है, जिससे डिजाइन जल्दी बन जाता है और बहुत स्टाइलिश लगता है। बैक या फ्रंट हैंड पर आप अरेबिक बटरफ्लाई मेहंदी लगाकर हथेली को सजा सकती हैं।
ईद चांद देखने का त्योहार है। ज्यादातर महिलाएं ईद पर अपनी हथेली को चांद से सजाना पसंद करती हैं। आप ईजी लेकिन ट्रेंडी इन दो मेहंदी डिजाइन को देख सकती हैं। बीच हथेली पर चांद बनाया गया है और फूलों से सजाया गया है। फिगर टिप पर भी फ्लावर और लीफ बनाकर मेहंदी डिजाइन पूरा किया गयाहै।
राउंड शेप मेहंदी डिजाइन बहुत ही सुंदर होता है और लगाना बिल्कुल आसान। राउंड शेप बनाकर बीच में चांद डिजाइन बनाएं। इसके अलावा उंगलियों पर भी कुछ इस तरह से चांद का शेप दें।
हाथों पर बना चांद (क्रेसेंट) डिजाइन इस मेहंदी को बेहद यूनिक और फेस्टिव लुक देता है, जो खास मौकों के लिए परफेक्ट है। फिंगर टिप्स की डिटेलिंग और कलाई का फ्लोरल पैटर्न इसे सिंपल होने के बावजूद बेहद एलिगेंट और आकर्षक बनाता है।
हाथों के बीच बना गोल और टिक्की स्टाइल डिजाइन इस मेहंदी को क्लासिक और बेहद आकर्षक लुक देता है। फिंगर पैटर्न की डिटेलिंग और सिंपल स्ट्रोक्स इसे जल्दी बनने वाला लेकिन स्टाइलिश ऑप्शन बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: 50+ Eid Mubarak Shayari: ईद का चांद तुमने देख लिया…' 50+ रोमांटिक शायरियों से महबूब को दें मुबारकबाद
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.