
Facial Hair Removal Home Remedies: इस साल ईद का त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा। इस खास मौके के लिए आमतौर पर महिलाएं सबसे ज्यादा एक्साइटेड होती हैं, वे चाहती हैं कि नए कपड़ों से लेकर मेकअप तक, सब कुछ एकदम परफेक्ट हो। मेकअप तभी अच्छा लगता है जब चेहरा साफ और चिकना हो। इसलिए, लड़कियां अक्सर चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए पार्लर या सैलून जाकर वैक्सिंग करवाती हैं। लेकिन, अगर ईद करीब आ गई है और आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं बचा है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान तरीकों से घर पर ही आसानी से चेहरे के बाल हटा सकती हैं।
घरेलू उपाय न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए ज्यादा सेफ और नेचुरल भी होते हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को चमकदार और चिकना बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है। यहां हम आपको कई ऐसे नेचुरल फेस मास्क के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी त्वचा को कोई नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से चेहरे के बाल हटा सकती हैं।
बेसन और हल्दी के मिश्रण का इस्तेमाल अनचाहे बालों को हटाने के लिए किया जाता रहा है। इस मास्क को बनाने के लिए, 2 बड़े चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध या गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं, इसे पूरी तरह सूखने दें, और फिर अपने हाथों से धीरे-धीरे रगड़कर इसे हटा दें। इससे न सिर्फ चेहरे के बाल धीरे-धीरे हल्के होकर कम हो जाते हैं, बल्कि त्वचा भी साफ और चमकदार बनती है।
शहद और नींबू का मेल त्वचा को टोन करने के साथ-साथ चेहरे के बालों को कम करने में भी मदद करता है। एक बड़े चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं, इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं, और 15 से 20 मिनट बाद धो लें। इस मास्क का नियमित इस्तेमाल बालों की बढ़त को कम कर देता है और स्किन को सॉफ्ट और फ्रेस बनाता है।
ओट्स और केले को मिलाकर बनाया गया मास्क एक नेचुरल स्क्रब का काम करता है। आधे पके हुए केले को मसल लें, उसमें 1 बड़ा चम्मच ओट्स मिलाएं, और इस मिश्रण से अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें। डेट स्किन हटाने के अलावा, यह मास्क बालों की जड़ों को कमजोर करने में भी मदद करता है, जिससे समय के साथ बालों की बढ़त कम हो जाती है।
हर किसी की त्वचा का प्रकार अलग होता है, इसलिए, कोई भी मास्क लगाने से पहले, यह पक्का कर लें कि वह आपकी खास तरह की त्वचा के लिए सही हो। जिन लोगों की स्किन सेंसटिव होती है, उन्हें हल्दी या नींबू जैसी चीजों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि जलन या एलर्जी जैसी कोई रिएक्शन न हो।
कोई भी घरेलू नुस्खा सीधे अपने चेहरे पर लगाने से पहले, अपने हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट करें। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आपकी त्वचा उन चीजों को सहन कर पाती है या नहीं।
मास्क हटाते समय, अपने चेहरे को हल्के हाथों से धीरे-धीरे रगड़ें। बहुत ज्यादा दबाव डालने से त्वचा में जलन, लालिमा या छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.