Coconut Husk Scrubber: नारियल खाने के बाद फेंके नहीं, घर पर फ्री में बनाएं बर्तन मांजने वाले स्क्रबर

Published : Feb 22, 2026, 08:30 AM IST
coconut husk scrubber

सार

Coconut Husk Scrubber: नारियल के छिलके से घर पर बनाएं फ्री और इको-फ्रेंडली बर्तन स्क्रबर। जानें आसान DIY तरीका, इस्तेमाल टिप्स और फायदे- जो प्लास्टिक स्क्रबर से ज्यादा मजबूत, सुरक्षित और पर्यावरण के लिए बेहतर है।

ज्यादातर लोग नारियल खाकर उसका छिलका या रेशा बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि यही नेचुरल फाइबर किचन के लिए एक बेहतरीन इको-फ्रेंडली स्क्रबर बन सकता है। मार्केट के प्लास्टिक स्क्रबर जल्दी खराब होते हैं और बैक्टीरिया भी जमा करते हैं, जबकि नारियल का रेशा मजबूत, टिकाऊ और नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में आपको कोई खर्च नहीं करना पड़ता-बस थोड़ी सी तैयारी और आपका DIY स्क्रबर तैयार।

स्क्रबर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • नारियल का सूखा रेशा या छिलका
  • धागा या पतली वायर
  • ये सारी चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं, इसलिए यह एकदम बजट-फ्री किचन हैक है।

नारियल रेशा तैयार करने का तरीका

सबसे पहले नारियल के रेशे को अलग करें और उसे 10-15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। इससे धूल, गंदगी और तेल निकल जाता है। अब इसे निकालकर हल्का सा नींबू रस या सिरके वाले पानी से धो लें ताकि बैक्टीरिया खत्म हो जाएं। रेशे को पूरी तरह धूप में सुखाएं-सूखा रेशा ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है।

स्क्रबर बनाने की विधि

सूखे रेशे को हाथ से गोल या चौकोर आकार में मोड़ लें। अब इसे धागे या पतली वायर से बीच में बांध दें ताकि यह खुलकर फैल न जाए। चाहें तो बीच में थोड़ा और रेशा भरकर मोटा स्क्रबर बना सकते हैं। आपका होममेड डिशवॉश स्क्रबर तैयार है-यह स्टील, कढ़ाई और तवे तक आसानी से साफ कर देता है।

इसे भी पढ़ें- दवाई खत्म होने के बाद रैपर को फेंके नहीं, इन 5 तरीकों से करें Reuse

इस्तेमाल और मेंटेनेंस टिप्स

  • इस्तेमाल के बाद स्क्रबर को धोकर सूखा रखें।
  • हफ्ते में एक बार गर्म पानी में नमक डालकर इसे साफ करें।
  • अगर रेशा बहुत सख्त हो जाए तो हल्का पानी छिड़ककर इस्तेमाल करें।
  • 3-4 हफ्ते बाद नया स्क्रबर बना लें-क्योंकि यह पूरी तरह नेचुरल है और खराब होने जल्दी डीकंपोज भी हो जाता है।

क्यों बेहतर है नारियल स्क्रबर?

यह प्लास्टिक-फ्री, पर्यावरण-अनुकूल और पूरी तरह सेफ होता है। इसमें केमिकल नहीं होते, इसलिए हाथों की स्किन भी खराब नहीं होती। साथ ही यह मजबूत होने के कारण जले बर्तन तक आसानी से साफ कर देता है।

इसे भी पढ़ें- ज्वेलरी हैंगिंग से लेकर वॉल स्टोरेज तक 6 DIY आइडिया

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Shikhar Dhawan की हुईं सोफी शाइन, व्हाइट फ्लोरल लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत
Corner Sofa Design: घर का कोना नहीं रहेगा खाली, छोटे लीविंग एरिया में रखें ये L-Shape सोफा