
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी ने मुंबई स्थित अपने घर में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी नजर आईं। खास मौके पर अंबानी परिवार के साथ ही हिलेरी क्लिंटन का लुक देखने लायक था। जानते हैं कि इस दौरान किन खास पोशाक को चुना गया।
अक्सर हैवी या एंब्रॉयडरी साड़ी में नजर आने वाली नीता अंबानी ने हिलेरी क्लिंटन के स्वागत के दौरान हल्की साड़ी का चयन किया। साड़ी पर मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट इसे भारी नहीं बल्कि सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक दे रहे थे। बॉर्डर बहुत पतला है, जिससे साड़ी का ओवरऑल लुक लाइट और एलिगेंट दिखा। हाफ स्लीव, प्लेन और मैचिंग ब्लू ब्लाउज नीता अंबानी को सिंपल के साथ सोबर लुक दे रहा था। अपने हल्के साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ज्वेलरी मिनिमल रखी।डायमंड स्टड इयररिंग्स, हाथ में हल्का ब्रैसलेट और माथे पर छोटी ब्लैक बिंदी नीता अंबानी का इंडियन लुक एक्सप्लोर कर रही हैं।
हिलेरी क्लिंटन की सादगी देखते ही बनती है। उन्होंने ग्रेसफुल लुक के लिए ऑफ-व्हाइट वेस्टर्न आउटफिट चुना। प्लेन टॉप और ऊपर से लॉन्ग टेक्सचर्ड कोट इसे बेहद खास बना रहा था। रंग न्यूट्रल होने के कारण लुक बहुत सोबर और डिग्निफाइड लगा। नीता अंबानी की तरह ही हिलेरी भी मिनिमल ज्वेलरी लुक में दिखी। उन्होंने सिंपल पर्ल नेकलेस के साथ ज्वेलरी को बेहद सटल रखा।
मां नीता अंबानी से हटकर ईशा अंबानी ने आइवरी-व्हाइट कलर की वेस्टर्न ड्रेस लुक चुना।हाई-नेक और फुल स्लीव्स ड्रेस का अपर पार्ट बेहद सिंपल और एलिगेंट दिखा। स्कर्ट पर सॉफ्ट पेस्टल शेड्स में आर्टिस्टिक फ्लोरल प्रिंट देखते ही बनता है। कमर पर लाइट पिंक बेल्ट ईशा अंबानी के ओवरऑल लुक को गॉर्जियस बना रही है।
और पढ़ें: Pink Lehenga: बहन की शादी में दिखाएं पिंकिंश ग्लो! चुनें 3 गॉर्जियस गुलाबी लहंगे
Trendy Colour Lehenga: सहेली की शादी के लिए 5 मॉडर्न लहंगे, ब्राइड नहीं फिर भी सबसे स्टाइलिश
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.