Egg tray DIY: गजरा से लेकर सीडलिंग पॉट तक, अंडे की ट्रे से बनाएं यह 5 क्रिएटिव क्राफ्ट

Published : May 05, 2026, 02:00 PM IST
Egg tray DIY

सार

Egg Tray DIY Ideas: अंडे की ट्रे की मदद से आप फूल, हेयर एक्सेसरीज, वॉल हैंगिंग, सीडलिंग पॉट और बच्चों के क्यूट टॉय बनाकर आप आसान, सस्ते और इको-फ्रेंडली DIY क्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। 

Egg Tray Uses: अगर आप घर में अंडे बनाते हैं, तो जरूर इसे गत्ते की एक ट्रे में लेकर आते होंगे? लेकिन अंडे खत्म होने के बाद इन ट्रे को फेंक देते हैं, तो इन्हें फेंकने की जगह आप उससे कई क्रिएटिव और यूजफुल DIY आइटम बना सकते हैं। ये सस्ते, इको फ्रेंडली और बहुत ही आसान होते हैं। यहां कुछ बेहतरीन एग ट्रे आर्ट हम आपके लिए लेकर आए है, जिसमें आप अंडे की ट्रे से फूलों से लेकर सीडलिंग पॉट और कई सारी चीजें बना सकते हैं।

एग ट्रे से बनाएं खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज

इंस्टाग्राम पर shreyaa.siddhartharora नाम से बने पेज पर अंडे की ट्रे का इस्तेमाल करने का बहुत ही क्रिएटिव तरीका शेयर किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि अंडे की ट्रे से आप कैसे खूबसूरत फूल बना सकते हैं। इसे छोटे-छोटे पार्ट्स में कट करें। इन्हें फूलों का डिजाइन दें। अब ग्लू की मदद से चिपकाते जाएं। एक गुलाब के शेप का फूल बनाएं और रेड कलर करें। इसी तरह से 2-3 फूल बना लें। इन्हें अटैच करने के लिए जूड़ा पिन लगाएं और अपने बालों में लगाकर हेयर स्टाइल बनाएं। सोशल मीडिया पर भी यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है।

 

और पढ़ें- पुरानी प्लास्टिक बॉटल को यूज करने के 7 अमेजिंग DIY Hacks

हैंगिंग टॉय बनाएं

एग ट्रे को कट करके आप इस तरह से हैंगिंग टॉय भी बना सकते हैं। एग ट्रे शेल्स को कट करें, इसे गुड़िया के शेप में चिपकाएं। रंग-बिरंगे कलर करें, टोपी पहनाएं, रस्सी बांधकर इसे खिड़की, दरवाजे या पेड़ पर लटकाएं।

वॉल हैंगिंग के रूप में करें इस्तेमाल

एग ट्रे से आप बहुत खूबसूरत वॉल हैंगिंग भी बना सकते हैं। स्क्वायर शेप की एग ट्रे के ऊपर कुछ लेस और पॉम-पॉम लटकन लटकाएं। इसे डबल कलर में पेंट करें, बीच में कुछ स्टोन की डिटेलिंग भी करें और इसे अपनी दीवार पर लगाकर खूबसूरत सा हैंगिंग क्राफ्ट बनाएं।

सीडलिंग ट्रे के रूप में करें इस्तेमाल

एग ट्रे का इस्तेमाल आप पौधों के बीज उगाने के लिए भी कर सकते हैं। ट्रे के हर कप में मिट्टी और बीज डालें और छोटे पौधे तैयार करें। बाद में इन्हें गमले में ट्रांसफर कर दें, किचन गार्डनिंग के लिए ये परफेक्ट चॉइस है।

बच्चों के लिए क्यूट टॉय बनाएं

एग ट्रे का इस्तेमाल करके आप अपने बच्चों के लिए इस तरह से क्यूट सा टर्टल या फिर डॉगी बना सकते हैं, जो बच्चों के खेलने में काम भी आएगा और जीरो वेस्ट आइडिया भी है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

DIY Old Books Craft Ideas: परीक्षा के बाद बच्चों की पुरानी कॉपी-किताब रद्दी में बेचने के बजाय बनाएं कमाल की चीजें
Smart Fridge Storage Ideas: बिखरा हुआ फ्रिज रहेगा सेट, स्टोर करने के ये टिप्स आएंगे काम