Bakra Eid namaz time: भारत में इस समय पर पढ़ी जाएगी ईद उल अजहा की नमाज, जानें अलग-अलग शहरों के टाइमिंग

Published : Jun 28, 2023, 12:16 PM IST
Eid-al-adha-namaz-time

सार

Bakra Eid namaz time 2023: ईद उल अजहा का त्योहार 29 जून, गुरुवार को मनाया जाएगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं अलग-अलग शहरों और मस्जिदों में नमाज का समय क्या हो सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क: मुस्लिम समुदाय में ईद उल अजहा का विशेष महत्व होता है, जिसे बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भारत में 29 जून 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन की शुरुआत मस्जिदों में नमाज अदा करके की जाती है, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद एक-दूसरे को देते हैं। ऐसे में भारत में किस समय ईद की नमाज अदा की जाएगी आइए हम आपको बताते हैं...

ईद उल अजहा की नमाज का समय

दुबई और अबू धाबी में 28 जून को ही ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसकी नमाज सुबह 5.45 पर पढ़ी गई। लेकिन भारत में बकरीद 29 जून, गुरुवार को मनाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद दिल्ली में सुबह 6:45 पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद ईदगाह पर सुबह 7:15 बजे नमाज होगी। जबकि रजा मस्जिद में 7:30 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। इसके अलावा मदीना मस्जिद, मक्का मस्जिद और नूर मस्जिद में सुबह 7:45, हक्की मस्जिद में सुबह 7:15 बजे और बेलाल मस्जिद और मस्जिद ए फातिमा में सुबह 7.30 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।

बकरी ईद का महत्व

मुस्लिम धर्म में बकरीद का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से अल्लाह ने कहा था कि वह अपने सबसे प्यारी चीज का त्याग करें और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया, लेकिन जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे को मारने वाले थे, तभी खुदा ने बकरे के रूप में अपना दूत भेजा और उनके बेटे से बदल दिया। तभी से ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाने लगा और इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाने लगी। बकरे के मांस को तीन भागों में बांटा जाता है। पहला भाग रिश्तेदारों, पड़ोसियों और करीबियों को दिया जाता है, दूसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को और तीसरा हिस्सा परिवार के लिए होता है।

और पढ़ें- AI ने बताई बकरीद के लिए 10 नॉनवेज डिश, आप भी करें इस बार ट्राई

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

4 नेचुरल होम फ्रेशनर बारिश में महकाएंगे घर, नहीं आएगी सीलन की बदबू
गर्मियों की शादी में नहीं पिघलेगा मेकअप, अपनाएं 5 लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप टिप्स