
नैपकिन के रोल या कार्डबोर्ड खाली हो गए हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती न करें। आप इन रोल को सुरक्षित रखें और इन्हें इकट्ठा करें खूबसूरत क्राफ्ट या यूजफुल आइटम्स तैयार करें। सिर्फ आप ही नहीं बल्कि बच्चे भी इनसे खूबसूरत चीजें तैयार कर सकते हैं। जानिए कैसे कम समय में घर को डेकोरेट करने से लेकर यूजफुल थिंक बनाई जा सकती हैं।
आप नैपकीन रोलर की मदद से खूबसूरत पैन स्टैंड बना सकती हैं। इसके लिए जूट की रस्सी का इस्तेमाल करें। रोलर को चाकू या फिर कैंची की मदद से 2 भागों में काट लें। फिर बेस को सर्कल कार्डबोर्ड से ग्लू की मदद से चिपका लें। रेक्टेगल बोर्ड की मदद से फ्रेम तैयार करें और फिर तीनों रोल को चिपका लें। आप पसंद का कार्टूल करेक्टर भी बनाकर फ्रेम में लता सकती हैं। खूबसूरत पैन स्टैंड को दीवार में टांगे और सुंदर लुक पाएं।
और पढ़ें: Air Dry Clay से बनाएं प्लांटर्स, घर को प्रीमियम लुक देने के लिए DIY आइडियाज
आप नैपकीन रोलर के करीब 5 पीस को एक सर्कल कार्डबोर्ड में रखकर गोलाई में चिपकालें। सेंटर में भी एक रोलर रखें। बीस के खाली स्पेस को शकिंग पाइप को कलर करके चिपकाएं। इसमें आप आसानी से डिफरेंट कलर के आर्टिफिशियल फ्लावर चिपका सकती हैं। ये दिखने में काफी फैंसी लगते हैं।
और पढ़ें: Curtain Cleaning Tips: बिना झाड़े-बिना उतारे इस तरह करें ऊंचे टंगे पर्दों की सफाई
पेपर रोल को रिंग शेप में काटकर फ्लावर या ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाएं। इसे पेंट करके दीवार पर लगाने से सिंपल सी दीवार का लुक बदल जाएगा।
खाली पड़े पेपर रोल को बीच से दबाकर रैप बॉक्स बनाएं। छोटे गिफ्ट्स या ज्वेलरी पैक करने के लिए आपको अलग से बैग की जरूरत नहीं पड़ेगी। परफेक्ट और इको-फ्रेंडली आइडिया के लिए ये ट्रिक अपना सकती हैं।
मोबाइल चार्जर या ईयरफोन को उलझने से बचाने के नैपकीन रोल का इस्तेमाल करें। नैपकीन कार्डबोर्ड रोलर को पेंट या लेबल लगाकर पहले सुंदर बनाएं और फिर उसमे केबल लपेटने का काम करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.