
Saree Designs for Sister In law: ईशा गुप्ता 28 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 40 पार कर चुकी यह खूबसूरत अदाकारा साड़ी में रॉयल लुक देती हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक साड़ी कलेक्शन है। अगर आप ईशा की तरह साड़ी पहनें या किसी को गिफ्ट करें, तो तारीफें जरूर मिलेंगी। यहां हम उनके कुछ बेहतरीन साड़ी लुक दिखा रहे हैं, जिन्हें आप अपने लिए या बड़ी ननद के लिए चुन सकती हैं। खासतौर पर नई-नवेली दुल्हनें ईशा की यह स्टाइलिश साड़ियां अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करें।
कांजीवरम साड़ी अपने रेशमी बुनाई, चमक और जरी वर्क के लिए जानी जाती है। यह भारत की संस्कृति की पहचान हैं। ईशा गुप्ता ने गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी है। वो इस साड़ी में किसी देश की महारानी से कम नहीं लग रही हैं। इस तरह की साड़ी एवरग्रीन होती है और इसे किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं। अदाकारा ने साड़ी लुक को इंहेंस करने के लिए पर्ल चोकर और ग्रीन स्टोन इयररिंग्स पहनी है। आप भी रॉयल लुक के लिए ईशा गुप्ता के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
ईशा गुप्ता का यह साड़ी लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल अहसास देता है। उन्होंने पेस्टल टोन की डुअल-शेड साड़ी पहनी है, जिसमें हल्का पीच और क्रीमी येलो रंग खूबसूरती से ब्लेंड हो रहे हैं। साड़ी के बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई की गई है जो और भी इसे ग्रेसफुल बनाती है। लॉन्ग जैकेटनुमा एंब्रॉयडरी ब्लाउज पूरे लुक को रिच और सोफिस्टिकेटेड टच देता है। शादी, रिसेप्शन या किसी भी खास फंक्शन में ऐसा लुक आसानी से सबका ध्यान खींच सकता है।
और पढ़ें: मॉर्डन बहू लगेगी संस्कारी घराने की रानी! ट्राय करें Esha Gupta से 6 इयररिंग्स
ईशा गुप्ता का यह लुक रॉयल और बोल्ड ग्लैमर का परफेक्ट मेल हैं। एक्ट्रेस ने गोल्डन शेड में टिशू साड़ी पहनी है। साड़ी की चमक और टेक्सचर पूरे लुक में शाही अंदाज जोड़ती है। इसके साथ मैच किया गया मैरून एंब्रॉयडरी ब्लाउज खूबसूरत कॉम्बिनेशन हैं। डीप नेकलाइन पर पहना चोकर नेकलेस और मिनिमल ज्वेलरी उनके लुक को और भी एलीगेंट बनाते हैं। यह साड़ी वेडिंग, रिसेप्शन के लिए परफेक्ट आउटफिट है।
इसे भी पढ़ें: 2K में खरीदें यामी गौतम से 7 सूट, हर मौसम पर पाएं क्लासिक लुक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.