
Floral Yellow Saree: शादी कामकाज हो या फिर पूजा का मौका, पीले रंग की साड़ी हर मौके पर जम जाती है। अगर अब तक आपके वॉर्डरोब में पीले रंग की साड़ी नहीं है तो आपको 2 से 4 येलो साड़ी का कलेक्शन जरूर करना चाहिए। जानिए लेटेस्ट फ्लोरल साड़ी डिजाइन के बारे में।
अगर आप हल्दी के लिए पीली साड़ी का चयन कर रही है तो सिर्फ एक रंग का चुनाव न करें। आप पीली साड़ी के साथ गुलाबी बड़े फूलों वाली साड़ी चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ मैचिंग के बजाय कंट्रास्ट कलर के ब्लाउज का चयन करें। साथ ही आप हल्का सीक्वेन वर्क भी चुन सकती हैं जो खास मौके को और भी खास बना देता है।
सिल्क फ्लोरल येलो साड़ी में काजोल बहुत प्यारी लग रही हैं। साड़ी के साथ काजोल ने स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है। आप फ्लोरल डिजाइन की साड़ी में एक से ज्यादा रंग भी चुन सकती हैं। चाहे तो ऑनलाइन पसंदीदा साड़ी 1000 रु के अंदर खरीद लें।
ऑर्गेंजा फ्लोरल येलो साड़ी का फैब्रिक हल्का है और इसे पहनकर आप आपना कर्वी या स्लिम फिगर एक्सप्लोर कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आप चाहे तो स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज पहनें और दूसरों से खूब सारी तारीफे पाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.