Onam Rangoli Design: घर के दरवाजे और पूजा स्थल के आगे बनाएं फूलों की रंगोली, ओणम में घर दिखेगा क्लासी

Published : Sep 03, 2025, 08:19 PM IST
Easy flower petals rangoli design for Onam 2025

सार

Flower Rangoli Design for Onam 2025: ओणम में फूलों की रंगोली का खास महत्व होता है, फूलों की रंगोली या पुक्कलम के बिना त्योहार अधूरा माना जाता है। इसलिए आज हम आपके साथ रंगोली के कुछ शानदार डिजाइन शेयर करेंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

Pookalam Designs for Onam 2025: ओणम साउथ इंडिया का बड़ा त्योहार है, जिसे खास तौर पर केरल में मनाया जाता है। इसे खुशियों, परंपरा और रंगों का संगम वाला पर्व कहा जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों की साफ सफाई करें फूलों की रंगोली बनाते हैं, इस रंगोली को पुक्कलम कहा जाता है। घर के दरवाजे, हॉल और पूजा स्थल पर लोग फूलों से रंगोली बनाकर न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि घर में इसे बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह और सुख-समृद्धि का प्रतीक भी इसे माना जाता है। तो चलिए फटाफट देखते हैं, फूलों से बनी रंगोली के कुछ शानदार डिजाइन, जिसे आप इस बार ओणम में घर पर बना सकते हैं।

ओणम में बनाएं फूलों की रंगोली के 4 डिजाइन

मोर डिजाइन सर्कल रंगोली

ओणम के अवसर पर फूलों से बनी ये मोर डिजाइन रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है। आप रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल कर इस डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं। ओणम के लिए परफेक्ट मोर रंगोली बनाना है, तो सबसे पहले आप पेंसिल से मोर और फूल की डिजाइन बना लें। अब उसके ऊपर फूलों को भरते हुए डिजाइन को कंप्लीट करें।

इसे भी पढ़ें- ओणम स्पेशल रंगोली: घर को सजाएं इन 8 खूबसूरत डिज़ाइन्स से

स्टार डिजाइन रंगोली

सर्कल में स्टार पैटर्न में इस तरह की रंगोली आप बना सकती हैं। इसे लेकर यह कहा जाता है कि यह शुभता, समृद्धि और उजाले का प्रतीक है। यह डिजाइन बहुत आसानी से बन जाएगी, लेकिन बनाने से पहले पेंसिल से डिजाइन पहले बनाएं। लाल, पीला, सफेद, संतरा और नीला समेत दूसरे रंगों के फूलों का इस्तेमाल करते हुए डिजाइन बनाएं और बढ़ाएं सुंदरता।

स्वास्तिक पैटर्न रंगोली

हिंदू परंपरा में स्वास्तिक को समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। आप ओणम के अवसर पर इस तरह सिंपल स्वास्तिक रंगोली भी बना सकती हैं। ये डिजाइन बहुत आसानी से बन जाएगी और बनने के बाद बहुत ही शानदार लगेगी दरवाजे के साथ साथ इसे पूजा स्थल या मंदिर के सामने बना सकते हैं।

हाफ पैटर्न में फ्लावर रंगोली डिजाइन

अगर आपके घर में स्पेस कम है, लेकिन फूलों की रंगोली बनाने की परंपरा को भी निभाना है, तो आर इस तरह हाफ पैटर्न में भी ऐसी रंगोली बना सकती हैं। दरवाजे के साइड में, घर के कोने में या फिर मंदिर के आगे हाफ पैटर्न में फूलों की रंगोली बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Onam के मौके पर अपने घर के आंगन में बनाएं ये ब्यूटीफुल फूलों की रंगोली

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

छोटे कम घने बालों को स्टाइल से बांधती हैं आलिया भट्ट, रीक्रिएट करें 5 लुक
धुरंधर की सारा अर्जुन का फैशन मंत्र, 8 लुक्स जो टीनएज गर्ल्स पर जचेंगे