Diwali Offer: 80% तक के डिस्काउंट पर मिल रहा है डेकोरेशन आइटम्स, घर को सजाना हैं तो देखें डिजाइंस

Published : Oct 10, 2025, 02:15 PM IST
decoration items

सार

Diwali Offer: दिवाली की सजावट के लिए ऑनलाइन डेकोर आइटम्स पर भारी छूट है। अमेज़न व फ्लिपकार्ट पर कैंडल होल्डर और वॉल हैंगिंग जैसे सामान 80% तक के डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। ये खूबसूरत आइटम किफायती दामों में उपलब्ध हैं।

Diwali Offer Online: दिवाली में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन लोगों ने घर की सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही बाजारों में डेकोरेशन आइटम्स की खरीदारी भी जोरों पर है। अगर आप भी अपने घर को सजाने के लिए सुंदर और किफायती सजावटी सामान ढूंढ रही हैं, तो इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कहां से आप सस्ते दामों में बेहतरीन डेकोरेशन आइटम्स खरीद सकती हैं। कुछ साइट्स पर डेकोरेटिव आइटम्स 80 प्रतिशत के डिस्काउंट पर मिल रहा है।

Peacock Candle Holder

दिवाली में सबसे पसंदीदा आइटम होता है, कैंडल और दीया होल्डर। कई साइट्स अपने पेज पर खूबसूरत कैंडल होल्डर बेच रहे हैं। जिसमें से एक अमेजन पर यह आइटम मिल रहा है। मोर कैंडल होल्डर पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। 499 रुपए में आप इस खूबसूरत पीस को खरीद सकते हैं।

Window Door Wall Hanging Bells

घर की साफ-सफाई के बाद आप अपने दरवाजे या खिड़की पर इस तरह के हैंगिग बेल्स टांग सकते हैं। कलरफुल घंटी के साथ इसे बनाया गया है। अमेजन पर 78% के डिस्काउंट पर यह 129 रुपए में मिल रहा है। आप चाहें तो इसे दिवाली पर गिफ्ट के रूप में भी दे सकती हैं।

Penguin Miniature Decor Items

अगर आपके घर में बेबी रूम हैं, तो वहां पर ये छोटे-छोटे क्यूट पेंग्विन जरूर सजाएं। 6 पीस आपको अमेजन पर एक साथ मिल जाएंगे। दाम की बात करें तो 81% के डिस्काउंट के साथ यह 242 रुपए में मिल रहा है।

Leaf Designer Tealight Holder For Wall Decor

अगर आप अपने घर को क्लासिक लुक में सजाना चाहती हैं, दिवाली पर तो वॉल पर लगाने वाले डेकोर आइटम खरीदें। गोल्डन कलर का यह डेकोरेटिव आइटम आपको फ्लिपकार्ट पर मिल जाएंगे।लीफ डिजाइन में बने इस डेकोरेटिव आइटम में दीया होल्डर दिया गया है। आप इसमें इलेक्ट्रिक दीया लगाकर दिवाली में घर की रौनक पढ़ा सकते हैं।

और पढ़ें: Diwali 2025: फैशन और सेविंग एक साथ, 80% Off पर बिटिया के लिए खरीदें इंडो वेस्टर्न ड्रेस

3D Butterfly Gold Pack

अगर आप घर में गमले रखती हैं, तो फिर बटरफ्लाई दीवारों पर जरूर लगाएं। आजकल 3D में बटरफ्लाई मिल रहे हैं। जो दीवारी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। फिल्पकार्ट पर गोल्डन बटरफ्लाई के 12 पीस महज 107 रुपए में मिल रहे हैं।

और पढ़ें: Diwali Special Flat Sandals: न्यू फ्लैट सैंडल+फुटवियर, दिवाली कलेक्शन को बनाएं स्टाइलिश

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Rubber Slippers Makeover: रंग छोड़ चुकी रबर चप्पल लगेगी ब्रांडेड, 5 DIY आइडियाज
सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ियों से पाएं रॉयल लुक, चांदनी जैसी बिखरेगी चमक