Gota Patti Hairstyle: गोटा-पट्टी से बनाएं 8 हेयरस्टाइल, सस्ती एसेसरीज से पाएं फास्ट फैशन

Published : Mar 27, 2026, 03:00 PM IST

Gota patti fashion accessory hairstyle: यहाँ हम लेकर आए हैं 8 गोटा-पट्टी हेयरस्टाइल, जिन्हें आप घर पर 2 मिनट में बना सकती हैं और जिनसे आपका लुक एकदम फास्ट फैशन जैसा दिखेगा।

PREV
15
गोटा-पट्टी से बनाएं 8 हेयरस्टाइल, सस्ती एसेसरीज से पाएं फास्ट फैशन

गोटा-पट्टी सिर्फ दुपट्टे या लहंगे की ही शान नहीं बढ़ाती, आजकल ये हेयरस्टाइल में भी बड़े ट्रेंड में है। हल्की, ग्लिटर जैसी चमक और बेहद कम कीमत में मिलने वाली गोटा-पट्टी स्ट्रिप्स आपके बालों को फेस्टिव, ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक एक साथ दे देती हैं। खासकर शादी, तीज, करवाचौथ, साावन, नवरात्रि या किसी भी पारंपरिक मौके पर ये हेयर-ऐड-ऑन बेहद शानदार दिखते हैं। यहाँ हम लेकर आए हैं 8 गोटा-पट्टी हेयरस्टाइल, जिन्हें आप घर पर 2 मिनट में बना सकती हैं और जिनसे आपका लुक एकदम फास्ट फैशन जैसा दिखेगा।

25
हाफ-अप क्राउन ब्रेड और मॉडर्न गोटा पट्टी लो पोनीटेल हेयरस्टाइल

गोटा पट्टी हाफ-अप क्राउन ब्रेड हेयरस्टाइल

क्राउन की तरह सिर के ऊपर ब्रेड बनाएं और उस पर गोटा पट्टी बारीक-बारीक पिन कर दें। पीछे बाल खुले रहें तो और भी अच्छा लगता है। यह हेयरस्टाइल दुल्हन की बहन या ब्राइड्समेड के लिए बेस्ट और ये आपको एकदम फास्ट फैशन वाला लुक देगा।

और पढ़ें - गोटा-पट्टी से बनाएं 8 हेयरस्टाइल, सस्ती एसेसरीज से पाएं फास्ट फैशन

मॉडर्न और ट्रेडिशनल गोटा पट्टी लो पोनीटेल हेयरस्टाइल

स्मूद लो पोनी बनाएं और रबर छुपाने के लिए गोटा पट्टी की पतली स्ट्रिप लपेट दें। पोनी के नीचे छोटे-छोटे गोटा फ्लॉवर्स लगा दें। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ कमाल लगती है।

35
गोटा-रोप और गोटा-पट्टी हेयर बैंड हेयरस्टाइल

आधा-बंधा हेयरस्टाइल गोटा-रोप स्ट्रिप के साथ

हाफ-हेयरस्टाइल हमेशा सूट, अनारकली और साड़ी के साथ सुंदर लगता है। बस टॉप सेक्शन के बाल पकड़ें, पीछे बांधें और उस बांधने वाली जगह पर गोटा-पट्टी की पतली रस्सी (रोप) या चौड़ी पट्टी लपेट दें। इससे हेयरस्टाइल को रॉयल और फोटो-फ्रेंडली ग्लो मिलता है। यह खासकर फ्रंट पफ या वेवी बालों के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।

तुरंत तैयार होने वाली गोटा-पट्टी हेयर बैंड हेयरस्टाइल

अगर आपके पास समय नहीं है, तो बस एक गोटा-पट्टी स्ट्रिप को हेयरबैंड की तरह सिर पर पहन लें। यह आपके साधारण ओपन हेयर को भी पार्टी-रेडी बना देता है। चाहें तो स्ट्रिप को चोटियों के ऊपर भी टक करके एक क्राउन हेयरस्टाइल बनाया जा सकता है। यह हेयरस्टाइल बच्चों से लेकर यंग एड तक सभी पर खूबसूरत लगती है।

और पढ़ें - 10+ कैंडल लैंप होल्डर, लिविंग रूम को बना देंगे कोजी

45
गोटा-पट्टी ब्रेड और हाई-इम्पैक्ट गोटा-पट्टी पोनीटेल हेयरस्टाइल

क्लासिक और सुपर-गॉर्जियस गोटा-पट्टी ब्रेड हेयरस्टाइल

सबसे फेमस और आसान गोटा ब्रेड हेयरस्टाइल है। बस एक लंबी गोटा-पट्टी स्ट्रिप लें और सिंपल तीन-चोटी (ब्रेड) बनाते समय इसमें गोटा-पट्टी को एक स्ट्रैंड की तरह शामिल कर दें। ब्रेड बनते ही बालों के बीच गोल्डन चमक उभरकर आती है और चोटी एकदम ब्राइडल जैसी दिखती है। यह डिजाइन पतले बालों में भी वॉल्यूम और शाइन दोनों बढ़ाता है।

मिनिमल लेकिन हाई-इम्पैक्ट गोटा-पट्टी पोनीटेल हेयरस्टाइल

अगर आप ओपन हेयर में स्टाइल पसंद नहीं करतीं, तो हाई या लो पोनी बनाएं और उसकी रबर को गोटा-पट्टी की स्ट्रिप से पूरी तरह लपेट दें। आप चाहें तो स्ट्रिप को 3–4 बार घुमाकर एक मोटा गोल्डन कफ लुक भी बना सकती हैं। एक आसान पोनीटेल को तुरंत फेस्टिव हेयरस्टाइल में बदलने का यह सबसे फास्ट तरीका है।

55
गोटा-पट्टी फ्लोरल बन विद ब्रेड हेयरस्टाइल

ट्रेडिशनल और सुंदर गोटा-पट्टी फ्लोरल बन विद ब्रेड हेयरस्टाइल

लो बन्स आजकल बड़ा फैशन हैं। लेकिन अगर आप बन विद ब्रेड हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो चोटी जहां से शुरू हो वहां पर गजरा बना दें, जो बन हेयरस्टाइल जैसा फील देगा। इसके अलावा सिंपल ब्रेड बनाकर उसमें गोटा-पट्टी लगा दें। इससे आपकी सिंपल साड़ी या ट्रेडिशनल सूट का लुक तुरंत एथनिक और दुल्हन-सा लगता है।

गोटा पट्टी साइड ब्रेड विथ फ्लोरल अक्सेंट

सिंपल साइड ब्रेड बनाएं और ब्रेड की हर लेयर में मिनी गोटा फ्लॉवर लगाएं। चाहें तो ब्रेड के एंड में ताजा फूल लगा सकती हैं। मेहंदी, हल्दी और दिन के फंक्शनों में सबसे प्यारा लुक देता है।

Read more Photos on

Recommended Stories