Living Room Carpet Ideas: 5x7 साइज के लो बजट कारपेट से लिविंग रूम को दें लग्जरी लुक। शैगी, कॉटन, सिंथेटिक और जूट कारपेट जैसे सस्ते और ट्रेंडी ऑप्शन जानें, जो 300 से 1000 रुपये में आपके घर को स्टाइलिश बना देंगे।
5 X 7 साइज के कारपेट या रग लिविंग रूम में बिछाकर आप कमरे की सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं। प्रिंटेड सिंथेटिक कारपेट बजट-फ्रेंडली और टिकाऊ होते हैं। आपको मीशो से लेकर अमेजन तक में ऐसे कारपेट 500 रु से हजार रु के अंदर मिल जाएंगे। ज्योमेट्रिक, फ्लोरल और एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन वाले कारपेट में डिफरेंट कलर एक साथ मिल जाते हैं। कम मेंटेनेंस के कारण सफाई की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है।
24
कॉटन कारपेट डिजाइन
हल्के, सस्ते और आसानी से धुल जाने वाले कॉटन रग या कारपेट गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। मीशो में आपको 5 X 7 साइज के 300 से 500 रु की रेंज में फैंसी कॉटन कारपेट मिल जाएंगे। यानी कम दाम में आप घर को महलों सा लुक दे सकती हैं। छोटे घरों के डेकोर के लिए ऐसे कारपेट डिजाइंस खूब डिमांड में हैं।
34
शैगी सॉफ्ट कारपेट
अगर पैरों को सॉफ्ट और कोजी फील कराना चाहते हैं, तो आपको शैगी रग या कारपेट खरीदना चाहिए। ये सॉफ्ट और फ्लफी होने के कारण रूम को लग्जरी फील देते हैं। सेंटर टेबल के नीचे शैगी सॉफ्ट कारपेट रखने पर लिविंग रूम को ट्रेंडी लुक मिलेगा। ये कारपेट ठंड के मौसम में खूब पसंद किए जाते हैं।
नेचुरल और इको-फ्रेंडली लुक के लिए लिविंग रूम को लो बजट जूट कारपेट के साथ सजाएं। जूट कारपेट का रफ टेक्सचर घर को देसी और बोटैनिकल फील भी देगा और गर्मियों में कमरे को ऑर्गेनिक लुक भी मिलेगा। सर्कल जूट कारपेट मीशो में 600 रु की रेंज में है जबकि 5 X 7 साइज जूट कारपेट 500 से हजार तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.