थर्मस के अंदर से आ रही पानी, दूध या फंगल की स्मैल, तो इन हैक्स से करें दूर

Published : Dec 18, 2025, 08:01 PM IST
Remove smell from thermos

सार

How to Remove Thermos Smell: थर्मस के अंदर से आ रही पानी, दूध या फंगल बदबू से परेशान हैं? बेकिंग सोडा, नींबू-नमक, सिरका और चावल जैसे घरेलू हैक्स से मिनटों में स्मैल हटाएं। सही क्लीनिंग टिप्स से थर्मस को रखें हमेशा फ्रेश और सेफ।

Remove Smell from Thermos: थर्मस का इस्तेमाल हम रोजाना चाय, कॉफी, दूध या गर्म पानी रखने के लिए करते हैं। लेकिन अगर समय पर सही तरीके से साफ न किया जाए, तो इसके अंदर से खट्टी, बासी या फंगल जैसी बदबू आने लगती है। यह बदबू दोबारा चीजें रखने पर उसे खराब ही नहीं करती, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक होती है। ऐसे में अगर आप इस तरह के रोजमर्रा के बदबू से परेशान हैं तो इन घरेलू और आसान हैक्स से आप थर्मस को फिर से बिल्कुल फ्रेश बना सकते हैं।

थर्मस से बदबू क्यों आती है?

दूध या चाय रखने के बाद थर्मस को देर तक बंद रखने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। नमी, गर्माहट और हवा न मिलने के कारण अंदर फंगल स्मैल पैदा हो जाती है। सही ड्राइंग न होने पर यह समस्या और बढ़ जाती है।

बेकिंग सोडा से तुरंत बदबू हटाएं

बेकिंग सोडा एक नेचुरल डीओडोराइजर है। थर्मस में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से गरम पानी भर दें। ढक्कन बंद करके 2-3 घंटे छोड़ दें। बाद में अच्छे से धोकर सुखा लें। यह दूध और चाय की तेज बदबू को खत्म कर देता है।

इसे भी पढ़ें- Steel Water Bottle Cleaning Tips: स्टील की बोतल की सफाई कैसे करें ? 10रु में ऐसे करें साफ

नींबू और नमक का असरदार हैक

एक नींबू के टुकड़े काटकर थर्मस में डालें। उसमें 1 चम्मच नमक और गरम पानी डालें। 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर अच्छी तरह हिलाकर धो लें। नींबू की एसिडिटी बैक्टीरिया मारती है और नमक बदबू को खींच लेता है।

सिरका से फंगल स्मैल हटाएं

अगर थर्मस में फंगल या सीलन जैसी बदबू आ रही है, तो सफेद सिरका सबसे असरदार उपाय है। आधा कप सिरका और आधा कप गरम पानी डालकर 1 घंटे छोड़ दें। बाद में साफ पानी से 2-3 बार धो लें।

चावल से करें डीप क्लीनिंग

कच्चे चावल के 2 चम्मच थर्मस में डालें। थोड़ा पानी डालकर जोर से हिलाएं। चावल अंदर की परत पर जमी गंदगी को खुरचकर निकाल देता है और बदबू भी कम करता है।

धूप में सुखाना न भूलें

किसी भी क्लीनिंग के बाद थर्मस को ढक्कन खोलकर धूप में पूरी तरह सुखाना बहुत जरूरी है। नमी रह गई तो बदबू दोबारा आ सकती है।

भविष्य में बदबू से बचने के टिप्स

  • दूध या चाय रखने के बाद रोजाना थर्मस धोएं।
  • कभी भी गीला थर्मस बंद न करें।
  • हफ्ते में एक बार बेकिंग सोडा या सिरका से डीप क्लीन करें।

इसे भी पढ़ें- थर्मस की बदबू अब टेंशन नहीं, करें 2min Cleaning Hack

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Leftover Nail Polish Crafts: बचे हुए नेल पॉलिश से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर, फ्री के ये 5 आइडिया आएंगे काम
Old Bag Diy Ideas: पुराने स्कूल बैग्स फेंके नहीं, डेकोर से लेकर यूजफुल चीजों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल