Women Footwear: हील्स नहीं 2025 में महिलाओं को पसंद आएं ये 5 फुटवियर

Published : Dec 18, 2025, 05:55 PM IST
trendy footwear 2025

सार

Fancy Women Footwear:  2025 के ट्रेंडी फुटिवयर की लिस्ट जानें, जो महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आएं। खास बात है कि इस बार फैशन से ज्यादा आरमदायक सैंडल्स को महिलाओं ने पहली च्वाइस बनाया। 

आउटफिट जितना अच्छा क्यों न हो, जबतक मैचिंग फुटवियर नहीं होती लुक खिलकर नहीं आता है। यही वजह है कि अटायर के साथ महिलाएं सैंडल्स पर भी जमकर पैसे खर्च करती हैं। हर किसी के पास बजट और स्टाइल के अकॉर्डिंग अपना अलग कलेक्शन होता है, लेकिन क्या आप जानती 2025 में गर्ल्स से मैरिड वुमन को किस तरह के फुटवियर सबसे ज्यादा पसंद आए। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

पंजाबी जूती

2025 में पंजाबी जूतियां फिर से ट्रेंड में आ गईं। कंफर्ट से क्लास तक इसे खूब पसंद किया गया, खास तौर पर साड़ी-सूट और लहंगा संग। साथ ही ये फ्यूजन ड्रेसेज पर कमाल लगती हैं। आप इसे प्लेन लेकर रंग-बिरंगी कढ़ाई, मिरर-पर्ल में खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें- New Year Decoration Ideas: कम बजट में घर को यूं बनाएं पार्टी-रेडी

कोल्हापुरी चप्पल

Genz गर्ल्स को इस साल कोल्हापुरी चप्पलें खूब पसंद आईं। ये एथनिक और वेस्टर्न हर ड्रेस संग कमाल का लुक देती हैं। आप मॉडर्न और फैशनेबल दिखने के लिए इसे विकल्प बना सकती हैं। यह हाथ से बनी होती और सालों-साल टिकाऊ बनी रहती हैं।

ये भी पढ़ें- Silver Earrings: चंकी विद चार्म ! लाडो को दें सिल्वर इयररिंग्स

कसाटा बूट

पैंसिल हील्स की बजाय इस साल लड़कियों ने कंफर्ट को च्वाइस बनाया। कैजुअल और स्टाइलिश लुक संग मोटे सोल वाले जूतों को खूब पसंद किया जा रहा है। ये दिखने में स्टाइलिश होते हैं और पैरों को अच्छा सपोर्ट देते हैं। जिस वजन से बिना परेशानी पूरा दिन आराम से पहना जा सकता है। आपको ऑनलाइन-ऑफलाइन 500-600रु में इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।

स्नीकर्स

पिछले कुछ सालों में यंग गर्ल्स क सपोर्टी लुक पसंद आ रहा है। हर वेस्टर्न ड्रेस के साथ स्नीकर्स खूब प्यारे लगते हैं और आरामदायक होते हैं। आप Amazon-Myntra से लेकर लोकल शॉप से इसे 500-1500 रुपए की रेंज में खरीद सकती हैं।

लेसअप फ्लैट

इस साल महिलाओं को लेसअप फ्लैट सैंडल भी खूब पसंद किया जा रहा है। ये शॉर्ट और मैक्सी ड्रेसेस के साथ शानदार लुक देती है। आप इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन आसानी खरीद सकती हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Monsoon Alert: बारिश में सांपों से बचना है तो हर घर को पता होने चाहिए ये 5 उपाय
Leftover Nail Polish Crafts: बचे हुए नेल पॉलिश से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर, फ्री के ये 5 आइडिया आएंगे काम