एलोवेरा और नारियल तेल हेयर मास्क
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 2 बड़े चम्मच नारियल तेल को अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाएं। इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धो लें। ये मास्क बालों को हाइड्रेट और पोषण देता है और चमक और सॉफ्टनेस बढ़ाता है।