
Budget Friendly Fish Aquarium: अगर आपको घर में मछलियां पालने का शौक है, लेकिन आप मार्केट से महंगा फिश एक्वेरियम नहीं खरीदना चाहते, तो घर में पड़ी पुरानी चीजों की मदद से भी शानदार फिश टैंक बना सकते हैं। ये DIY आइडियाज न सिर्फ बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि आपके घर को यूनिक और क्रिएटिव लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं कि पुराने सामान से कैसे मॉडर्न फिश एक्वेरियम तैयार किया जा सकता है।
यह सबसे पॉपुलर और टिकाऊ तरीका माना जाता है। इसके लिए 5mm या 8mm मोटा ग्लास लें और उसे 5 हिस्सों में कट करवा लें। अब एक्वेरियम ग्लू की मदद से सभी किनारों को अच्छी तरह चिपकाएं। इसे 24 से 48 घंटे तक सूखने दें। इसके बाद टैंक में पानी भरकर लीकेज टेस्ट करें। अगर कहीं से पानी लीक नहीं हो रहा है, तो इसमें स्टोंस, प्लांट्स और मछलियां डालकर सुंदर फिश टैंक तैयार करें।
और पढे़ं- DIY Fish Aquarium: टायर से लेकर बोतल में इस तरह से बनाएं घर के लिए यूनिक फिश एक्वेरियम
अगर आप जल्दी और कम खर्च में फिश टैंक बनाना चाहते हैं, तो ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक स्टोरेज बॉक्स बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए एक साफ प्लास्टिक बॉक्स लें और उसमें छोटा फिल्टर व एयर पंप लगाएं। ढक्कन में छोटे-छोटे होल जरूर करें, ताकि मछलियों को पर्याप्त हवा मिलती रहे। अब इसमें रंग-बिरंगे स्टोंस, पानी और छोटे जलीय पौधे लगाएं। इसके बाद छोटी मछलियां डालकर क्यूट सा मिनी एक्वेरियम तैयार करें।
पुराने टीवी या मॉनिटर की बॉडी को भी शानदार फिश टैंक में बदला जा सकता है। सबसे पहले इसके अंदर मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को सावधानी से निकाल दें। अब अंदर एक कस्टम ग्लास टैंक फिट करें। इसे LED लाइट्स, स्टोंस और सजावटी प्लांट्स से डेकोरेट करें। पानी भरने के बाद इसमें मछलियां डालें और अपने घर के लिए एक यूनिक विंटेज फिश एक्वेरियम तैयार करें।
अगर आपके घर में बड़ी पानी की कैन पड़ी है, तो उससे भी सुंदर फिश एक्वेरियम बनाया जा सकता है। 20 से 25 लीटर की प्लास्टिक कैन लें और उसे ऊपर से सावधानी से काट लें। अब इसे अच्छी तरह साफ करें। इसके अंदर पानी भरें, कुछ छोटे शो प्लांट्स और सजावटी स्टोंस डालें। आखिर में छोटी रंग-बिरंगी मछलियां डालकर इसे मिनी फिश टैंक का लुक दें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.