MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • घर के एक कोने में तैरती ये रंग-बिरंगी मछलियां बना देंगी हर मेहमान को दीवाना!

घर के एक कोने में तैरती ये रंग-बिरंगी मछलियां बना देंगी हर मेहमान को दीवाना!

एक्वेरियम में तैरती रंग-बिरंगी मछलियाँ घर की खूबसूरती और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं। जानिए 5 ऐसी मछलियों के बारे में जो आपके घर को बना देंगी खास।

2 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : May 07 2025, 07:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Freepik

घर में एक्वेरियम रखना न सिर्फ वास्तु के लिहाज से शुभ माना जाता है, बल्कि यह घर की खूबसूरती और पॉजिटिव वाइब्स भी बढ़ाता है। अगर उसमें तैरती हों कुछ रंग-बिरंगी मछलियाँ, तो हर मेहमान भी देखकर मंत्रमुग्ध हो जाए! आइए जानें ऐसी 5 खूबसूरत मछलियों के बारे में जो घर के एक कोने को बना सकती हैं खास। आज हम आपके साथ 5 ऐसी खूबसूरत और रंग बिरंगी मछली के बारे में बताएंगे, जो दिखने में तो बेहद खूबसूरत है ही, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।

26
Image Credit : Freepik

1. गप्पी फिश (Guppy Fish) – कम में ज्यादा खूबसूरती

गप्पी मछलियाँ छोटी लेकिन बेहद आकर्षक रंगों वाली होती हैं। ये अलग-अलग रंगों की होती हैं और देखने में काफी एक्टिव रहती हैं। इन्हें संभालना आसान है, इसलिए ये बिगिनर्स के लिए भी बेस्ट होती हैं।

  • रंग: नीला, नारंगी, हरा, पीला आदि।
  • रखरखाव: कम तापमान में भी जीवित रहती हैं।
  • एक्वेरियम में हर कोई इन्हें देख रुक जाता है।

Related Articles

Related image1
1 मछली की कीमत में आ जाए चार Mercedes Car, ये ही दुनिया की सबसे महंगी Fish
Related image2
घर में रखें ये मछली, दूर हो सकती है नकारात्मक ऊर्जा? जानें क्या कहता है वास्तु
36
Image Credit : Freepik

2. बेटा फिश (Betta Fish) – सोलो क्वीन

बेटा फिश को "फाइटर फिश" भी कहा जाता है। इसकी फिन्स यानी पूंछ और पंख बहुत खूबसूरत और रॉयल लुक देते हैं। इसे अकेले ही रखा जाता है, और यह एक बाउल या छोटे टैंक में भी शोभा बढ़ाती है।

  • रंग: चमकीला नीला, रेड, पर्पल।
  • स्वभाव: थोड़ी टेरिटोरियल होती है।
  • देखने में बेहद रॉयल और ग्रेसफुल।
46
Image Credit : Freepik

3. मॉली फिश (Molly Fish) – परिवार में रहने वाली मछली

मॉली मछलियाँ शांत स्वभाव की होती हैं और ग्रुप में रहना पसंद करती हैं। ये ज्यादातर काले, सफेद, गोल्डन रंगों में आती हैं और घर के माहौल को शांतिपूर्ण बनाती हैं।

  • रंग: गोल्डन, ब्लैक, सिल्वर
  • सामाजिक: दूसरी मछलियों के साथ अच्छी बनती है
  • बच्चों को भी पसंद आती है इसकी हलचल
56
Image Credit : Freepik

4. टेट्रा फिश (Tetra Fish) – ग्लो करती हैं पानी में

टेट्रा मछलियाँ अपनी चमकदार बॉडी और एक साथ झुंड में तैरने की आदत के लिए जानी जाती हैं। ये एक्वेरियम में लाईट के साथ मिलकर ग्लो करती हैं, जिससे पूरा कोना जगमगाने लगता है।

  • रंग: रेड, ब्लू, सिल्वर
  • आदत: ग्रुप में रहना पसंद
  • डेकोरेशन लाइट्स में लगती हैं बेहद सुंदर
66
Image Credit : Freepik

5. गोल्ड फिश (Goldfish) – शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक

गोल्डफिश को शुभ और सौभाग्य लाने वाली मछली माना जाता है। यह क्लासिक चॉइस है और हर मेहमान इसे देखकर जरूर रुकता है। इसका गोल्डन रंग सुख-समृद्धि का संकेत देता है।

  • रंग: सुनहरा या ऑरेंज
  • वाइब: पॉजिटिव और शांत
  • वास्तु के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से लाभ होता है

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शिव की भक्ति नीले रंग की शक्ति, महाशिवरात्रि के लिए ब्लू कलर ब्लाउज
Recommended image2
PTM में पहन जाएं 7 अजरख साड़ी, प्रिंसपल भी पूछेगी कहां से खरीदी?
Recommended image3
Center Table for Living Room: लिविंग रूम के लिए 5 मॉडर्न सेंटर टेबल, जो घर को देंगे रॉयल और एलिगेंट टच
Recommended image4
Kashmiri Bangles Set: कलरफुल कांच की चूड़ियों में जोड़ें कश्मीरी बैंगल्स, हाथों से आएगी छन-छन की आवाज
Recommended image5
Hair Look Style: ऑलराउंडर हेयरस्टाइल की डिमांड, कर्ल वेव से सजाएं बाल
Related Stories
Recommended image1
1 मछली की कीमत में आ जाए चार Mercedes Car, ये ही दुनिया की सबसे महंगी Fish
Recommended image2
घर में रखें ये मछली, दूर हो सकती है नकारात्मक ऊर्जा? जानें क्या कहता है वास्तु
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved