Happy Bihu 2024: असमिया न्यू ईयर पर इन कोट्स, मैसेज और विशेज से अपनों को भेजें बिहू की शुभकामनाएं

Published : Apr 14, 2024, 08:15 AM IST
Happy-Bihu-2024

सार

Bohag Bihu 2024 wishes: बोहाग बिहू का त्योहार 14 अप्रैल से शुरू हो गया है। ये असम का सबसे बड़ा त्योहार होता है, जिसे असमिया नव वर्ष भी कहा जाता है। इस मौके पर आप ये विशेज और कोट्स अपनों को भेज सकते हैं। 

लाइफस्टाइल डेस्क: असम के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक बोहाग बिहू है, जो हर साल 14 अप्रैल से मनाया जाता है। इसे लोग असमिया नए साल के रूप में भी मनाते हैं और इसे राजा राजकन्या और फगुआ बोहाग के रूप में भी जाना जाता है। बिहू के दिन लोग पारंपरिक परिधान पहनकर बिहू नृत्य करते हैं, ढेर सारे असमिया व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। यह त्योहार पूरे 7 दिन चलता है, इस दौरान वसंत ऋतु के आगमन और नए साल की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी जाती है। ऐसे में आप अपनों को ये बधाई संदेश और शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

बोहाग बिहू 2024 विशेज, कोट्स, मैसेज

1. बिहू की आनंदमय धुनें आपके दिल को खुशियों से और आपके घर को समृद्धि से भर दें। हैप्पी बिहू!

2. बिहू के इस शुभ अवसर पर आपको प्यार, सफलता और सौभाग्य की शुभकामनाएं। हैप्पी बिहू!

3. बिहू के खूबसूरत दिन पर देव आप पर अपना सर्वोत्तम आशीर्वाद बरसाएं। आपको और आपके प्रियजनों को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

4. शुभ शुरुआत हो और आने वाला वर्ष सुंदर हो। आपको और घर पर सभी लोगों को बिहू की शुभकामनाएं।

5. इस बिहू में ढोल और पेपा की धुन आपके दिल को खुशी और खुशियों से भर दें। बिहू की हार्दिक बधाई।

6. बिहू के इस उत्सव के अवसर पर, आप खुशियों की धुन पर नाचे और अपने प्रियजनों के साथ एकजुटता की भावना का जश्न मनाएं। हैप्पी बिहू!

7. ताजी कटी फसलों की खुशबू आपके जीवन में समृद्धि और प्रचुरता लाए। हैप्पी बिहू!

8. आशा है कि नया साल अपने साथ आशा की एक नई किरण लेकर आएगा। चारों ओर शांति और अच्छाई हो। हैप्पी बोहाग बिहू।

9. लक्ष्मी का हाथ हो सरस्वती का साथ हो गणेश का निवास हो और मां का आशीर्वाद हो बिहू की शुभकामनाएं।

10. नव दीप जलें, नव फूल खिले, जीवन को नित नई बहार मिले, बिहू के पावन त्योहार पर, आपको अपनों का प्यार मिले। हैप्पी बोहाग बिहू।

और पढ़ें- 5 पंजाबी रेसिपीज के बिना अधूरा है बैसाखी का त्योहार,‌ आप भी करें ट्राई

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन