
ट्रेवल डेस्क। घूमना हर कोई चाहता है लेकिन कभी बजट अफॉर्ड नहीं करता है कभी मौसम। अगर आप भी हर साल इस वजह से यात्रा कैंसिल कर देते हैं तो अब ऐसा करना बंद कर दीजिए। दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली-उत्तराखंड से केवल 3-4 घंटे की दूरी पर है। खास बात है कि यहां पर किसी भी मौसम में आ सकते हैं और ये अक्सर लेस क्राउडेड रहता है। यहां पर आप पहाड़ों के साथ नेचुरल ब्यूटी को बिना किसी भीड़-भाड़ के निहार सकते हैं। न तो कूल्लू है न मनाली और मंडी। ये जगह हिमाचल प्रदेश में स्थित है और बहुत खूबसूरत है। जिसके बारे में खुद ट्रेवल ब्लॉगर प्रीतम ने शेयर किया है तो चलिए जानते हैं तो उस जगह के बारे में।
दरअसल ये जगह हिमाचल प्रदेश की सिरमौर घाटी की चोटी पर स्थित है। जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 2500 मीटर है। ये काफी शांत जगह है। अगर आप धार्मिक स्थलों में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां आ सकते हैं। कहा जाता है यहां स्थित मां भंगियानी मंदिर हिमालयी देवता को समर्पित है जो बुरी शक्तियों से राज्य की रक्षा करते हैं। इसके अलावा ये जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट वीकेंड गेटवे हैं जो ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं। दरअसल ,ये प्लेस और कोई नहीं बल्कि हरिपुरधार है। जहां से हिमालय की सबसे हाई पीक चूड़धार चोटी की ट्रैकिंग शुरू होती है।
कैसे पहुंचे हरिपुरधार
अगर वीकेंड डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो हरिपुरधार बेस्ट साबित हो सकता है। दिल्ली, चंडीगढ़,जयपुर और उत्तराखंड से आप सीधी बस पकड़कर यहां सकते हैं। वहीं ये टिकट ज्यादा महंगी भी नहीं होगी आप केवल 1 हजार के अंदर यहां आ हैं। वहीं, खुद की कार हो तो क्या ही कहना। हालांकि हरिपुरधार पहुंचने के लिए बस सबसे मुफीद मानी जाती है।
हरिपुरधार में घूमने की जगह
1) समुद्र तल से लगभग 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हरिपुरधार किला न केवल एक ऐतिहासिक स्थल है, बल्कि यह एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी है। गर्मियों के मौसम में यहां अधिकतर पर्यटक पहुंचते हैं, क्योंकि ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां की ठंडी हवाएं बेहद सुकून देती हैं।
2) इसके अलावा हरिपुरधार से लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित रेणुका झील भी एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह झील देवी रेणुका का अवतार मानी जाती है, जो भगवान परशुराम की माता थीं। हर साल इस झील के पास एक बड़ा मेला आयोजित किया जाता है। पर्यटक यहां बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।
3) हरिपुरधार में स्थित मां भंगायनी मंदिर धार्मिक महत्व के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।
4) अगर हिमालयी जंगलों को देखना चाहते हैं तो रेणुका चिड़ियाघर की सैर करें। यहां पर आप हिमालयन भालू, सांभर, चिंकारा और काले हिरण जैसे कई वन्य जीव देख सकते हैं।
हरिपुरधार में कहां करें स्टे
अगर आप हरिपुरधार आने क प्लान बना रहे हैं तो यहां पर एक से बढ़कर एक होटल, हॉस्टल और होम स्टे मिल जाएंगे। जहां से वादियों का खूबसूरत नजारा मिलता है। वहीं, जब खाने की आती है यहां पर ट्रेडिशनल हिमाचली खाना ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि पैसों के अनुसार आपको, पंजाबी,गुजराती और नॉर्थ इंडियना खाना भी मिल जाएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.