
Decoration Ideas: हरियाली तीज महिलाओं के लिए खास होता है। 16 श्रृंगार, पूजा तक यह पर्व सीमित नहीं, बल्कि घर की सजावट भी बहुत मायने रखती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी सहेलियां और रिश्तेदार आपकी सजावट की तारीफ करें, तो इस बार तीज पर इन 7 आसान और क्रिएटिव तरीकों से अपने घर को सजाएं।
हरियाली तीज पर दरवाजे या पूजा स्थान पर फूलों से बनी रंगोली बहुत शुभ मानी जाती है। गुलाब, गेंदा और मोगरे के फूलों से डिजाइन बनाएं। इससे न केवल सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि घर में सुगंध भी फैलेगी। रंगोली में हरी पत्तियों को जरूर शामिल करें। सावन की हरियाली का प्रतीक होता है।
हरियाली तीज के नाम में ही हरियाली छिपी है, तो क्यों न घर की लाइटिंग को ग्रीन थीम में सजाएं। ग्रीन LED फेयरी लाइट्स या झूमर से बालकनी, खिड़कियों और पूजा स्थान को सजाएं। लाइटिंग के बाद घर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
रंग-बिरंगे कपड़े, मोती, घुंघरू और कागज से हैंडमेड तोरण बनाएं और दरवाजों पर सजाएं। इससे पारंपरिक लुक आएगा और घर को फेस्टिव वाइब मिलेगा। आप चाहें तो खूबसूरत तोरण बाजार से भी ला सकते हैं।
और पढ़ें: Trendy Lightweight Toe Ring: चांदी के ट्रेंडी 7 बिछिया डिजाइन, लाइटवेट में लगेंगे लाजवाब
हरियाली तीज का असली रंग पौधों में ही छिपा है। तुलसी, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या सजावटी पौधों से बालकनी या आंगन को सजाएं। इससे ताजगी और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। आप इसपर लाइटिंग करके सुंदरता को और बढ़ा सकती हैं।
घूंघट वाली मिट्टी की गुड़िया, लकड़ी के झूले, पारंपरिक लटके और छोटी-छोटी झांकी सजावट के लिए इस्तेमाल करें। तीज के माहौल में चार चांद लग जाएंगे।
पुराने डिब्बे, रंग-बिरंगी चूड़ियां, माचिस की डिब्बी, पुराने कपड़े आदि से आप सुंदर DIY होम डेकोर बना सकती हैं, जैसे वॉल हैंगिंग, पॉट कवर या कैंडल होल्डर। फिर इसे आप अपने लिविंग रूप में सजाएं।
मिट्टी के दीये, फूलों की माला, कलश और हरियाली से पूजा स्थान को सजाएं। हरे वस्त्रों से छोटा सा आसन या कपड़ा बिछाएं जिससे धार्मिक माहौल भी बने और सौंदर्य भी बढ़े।
और पढें: Yellow Blouse Designs: जन्माष्टमी के लिए 7 येलो ब्लाउज डिजाइन, पूजा में लगेंगे शुभ भी सुंदर भी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.