
जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं खासतौर पर पीले रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं क्योंकि पीला रंग भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है और यह रंग शुभता, ऊर्जा और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी जन्माष्टमी पर पीली साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो उसके साथ खूबसूरत येलो ब्लाउज डिज़ाइन भी जरूर बनवाएं, जो आपको देगा ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक।
मिरर वर्क हमेशा से जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर पसंद किया जाता है। येलो ब्लाउज पर सिल्वर या मल्टीकलर मिरर वर्क करवाएं। यह ब्लाउज साधारण साड़ी को भी भारी और फेस्टिव लुक देगा।
और पढ़ें - ब्लाउज का बैक दिखेगा ग्लैम, बनवाएं ट्रेंडी 7 नेक डिजाइन
अगर आप कुछ हटकर चाहती हैं तो येलो ब्लाउज में फ्रिल स्लीव्स डिजाइन बनवाएं। यह आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगा। यह डिजाइन साड़ी के साथ भी अच्छा लगेगा और लहंगे के साथ भी।
पीले रंग के ब्लाउज का डीप बैक नेक और डोरी वाला डिजाइन बहुत ही सुंदर लगता है। इसमें बैक पर टसर सिल्क या गोल्डन लेस का काम करवा सकती हैं। यह डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर जचेगा।
जन्माष्टमी जैसे पर्व पर कुंदन या जरी वर्क किया हुआ येलो ब्लाउज बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल दिखता है। यह खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो पूजा में शामिल होती हैं या मंदिर दर्शन के लिए तैयार होती हैं।
हाई नेक कॉलर वाला येलो ब्लाउज बहुत ही एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखता है। अगर आपकी साड़ी हल्की है तो हाई नेक कॉलर ब्लाउज पहनकर आप उसे एक लग्जरी लुक दे सकती हैं।
और पढ़ें - स्मॉल ब्रेस्ट पर भी साड़ी लगेगी खिली-खिली, जब पहनेंगी 4 तरह के ब्लाउज डिजाइंस
जिन्हें मॉडर्न और कूल लुक पसंद है, वे स्लीवलेस येलो ब्लाउज चुनें। यह सिंपल होते हुए भी बहुत स्टाइलिश लगता है और जन्माष्टमी के फंक्शन में आपको अलग पहचान देगा।
येलो ब्लाउज पर मल्टीकलर एंब्रॉयडरी भी करवा सकती हैं। खासकर मोर, फूल या मटकी के डिज़ाइन का एंब्रॉयडरी पैटर्न जन्माष्टमी के थीम के साथ परफेक्ट रहेगा।