
लाइफस्टाइल डेस्क: 27 जुलाई को हरियाली तीज का पर्व उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा।इस दिन विवाहित महिलाओं से लेकर कुंवारी कन्याएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहन सावन के महीने को गीत गाकर और झूला झूलकर मनाती हैं। आप इस दिन को खास बनाने के लिए अपने रिश्तेदारों और महिला मित्रों को खास संदेश भेज सकती हैं। जानिए हरियाली तीज पर अपनों को क्या संदेश भेजें।
1.हरियाली तीज का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों की हरियाली भर दे।
2.भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदा बना रहे। हरियाली तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं!
3.आपके रिश्तों में प्यार, जीवन में आनंद और चेहरे पर मुस्कान सदा बनी रहे। हरियाली तीज की शुभकामनाएं।
4.झूले की मस्ती, गीतों की धुन और हरियाली का साथ... हरियाली तीज आपके जीवन को खुशियों से भर दे।
5.मां पार्वती आपके सुहाग और परिवार की रक्षा करें। हरियाली तीज 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
6.सावन की ठंडी बयार और तीज का त्योहार, आपके जीवन में रंग-बिरंगी खुशियां लाए अपार।
7.मां पार्वती की कृपा से आपके जीवन में खुशियां छाई रहे। हरियाली तीज 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
8.भगवान शिव और मां पार्वती करें सबका कल्याण, हरियाली तीज 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
9.सावन की फुहार और तीज का त्यौहार, खुशियों से भर दे आपका संसार।
10.हरियाली तीज का त्यौहार लाए खुशियों की बहार, हर दिन आपका जीवन रहे हरा-भरा और प्यार से सराबोर।
और पढ़ें: Hariyali Teej Decoration: सखियां भी करेंगी तारीफ, हरियाली तीज को इन 7 तरह से घर सजाएं
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.