
हरियाली तीज का त्योहार सुहागनों के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं श्रृंगार करती हैं, हरे कपड़े पहनती हैं, झूला झूलती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। हरियाली तीज व्रत पर मेहंदी लगाना सिर्फ सजने का हिस्सा नहीं, बल्कि पिया के प्रति प्रेम और समर्पण का भी प्रतीक है। क्योंकि, पिया के नाम की खुशबू से ही हाथों की मेहंदी मुकम्मल होती है। अगर आप भी अपने पिया के नाम को मेहंदी में छुपाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए 5 बेस्ट फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइंस से लीजिए इंस्पिरेशन। ये डिजाइंस दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ आपके तीज लुक को भी कंप्लीट करेंगे।
मेहंदी डिजाइन में हथेली के बीचोंबीच एक स्लिम स्ट्रिप बनाएं जिसमें पत्ती या बेल पैटर्न हो। इसी स्ट्रिप में पिया का नाम फाइन फॉन्ट में लिखें। यह डिजाइन उन लेडीज के लिए बेस्ट है जो मिनिमल लेकिन क्लासी मेहंदी चाहती हैं। पूजा के समय भी यह साफ दिखता है। हरे नेलपेंट के साथ मिनिमलिस्टिक मेहंदी सुपर एलीगेंट लगेगी।
हथेली के सेंटर में फ्लोरल मंडला बनाएं। इसके इनर सर्कल में पिया का नाम छुपाएं और बाकी हथेली को intricate petal designs से भर दें। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स है। मंडला डिजाइन तीज जैसे त्योहारों के लिए हमेशा ट्रेंडी रहता है। हाथ में ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर रिंग्स पहनें, जिससे मेहंदी का डिजाइन उभरकर आएगा।
यह बेल डिजाइन हथेली से उंगलियों की तरफ तिरछा जाता है। बेल में फूल, पत्तियां और स्पेस के बीच पिया का नाम या इनिशियल जोड़ें। Arabic मेहंदी जल्दी लग जाती है और दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है। छोटे इनिशियल इसे पर्सनलाइज्ड बना देंगे। इस डिजाइन के साथ चूड़ी और कड़ा पहनें, हाथ और भी ग्रेसफुल लगेंगे।
हथेली में फूल-पट्टी बनाएं, उसके चारों ओर बेल डिजाइन जोड़ें। बीच में पिया का नाम या शादी की स्पेशल डेट लिखें। यह डिजाइन रोमांटिक और प्लेफुल वाइब देती है। तीज के मौके पर पिया को भी यह डिजाइन बेहद पसंद आएगा। इस डिजाइन के साथ गुलाबी या रेड कलर की साड़ी पहनें, लुक पूरा फेस्टिव लगेगा।
हथेली पर मोरपंख डिजाइन बनाएं। मोरपंख के बीच की लाइन में पिया का नाम फाइन स्टाइल में लिखें। मोरपंख डिजाइन हरियाली तीज के लिए बेहद शुभ माना जाता है और भगवान कृष्ण से भी जुड़ा है। इस मेहंदी के साथ ट्रेडिशनल बनारसी दुपट्टा कैरी करें, कंप्लीट ट्रेडिशनल डीवा लुक मिलेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.