
हरियाली तीज भारतीय महिलाओं के लिए बेहद खास त्योहार होता है। इस दिन शिव-पार्वती के मिलन का पर्व मनाया जाता है और महिलाएं झूला झूलने से लेकर नई चूड़ियां, हरी साड़ियां और खास मेहंदी डिजाइंस से खुद को सजाती हैं। खासकर बैक हैंड मेहंदी की सुंदरता हर किसी का दिल जीत लेती है। आइए जानते हैं इस हरियाली तीज पर कौन-कौन सी फैंसी बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
इस तीज पर बेल और पत्तियों का डिजाइन बेहद फेमिनिन और फ्रेश लुक देता है। इसमें आप इंडेक्स फिंगर से कलाई तक बेलें बना सकती हैं। बीच-बीच में पत्तियों और डॉट्स का काम करके इसे सजाएं। ये मेहंदी डिजाइन जल्दी बन जाती है लेकिन देखने में काफी डिटेल्ड लगती है। इसे हरे रंग की ग्लिटर मेहंदी से भी उकेरा जा सकता है।
अगर आप रॉयल और ग्रैंड लुक चाहती हैं तो नेट पैटर्न परफेक्ट है। ये बैक हैंड पर जाल की तरह पैटर्न बनता है। जाल के बीच में फ्लोरल मोटिफ, पत्तियां या छोटा पैस्ले बनाया जाता है। ये ब्राइडल मेहंदी में भी ट्रेंडी पैटर्न है और तीज के लिए भी परफेक्ट है।
मंडला डिजाइन का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। खासकर तीज जैसे त्योहार पर यह सेंटर में बड़ा गोल मंडला बनता है। इसके चारों ओर बेल या डॉट्स से सजावट होती है। यह फुल हैंड कवर नहीं करता, फिर भी हाथों को फैंसी और क्लासी लुक देता है।
यदि आपको मेहंदी में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक चाहिए तो ट्राय करें। हाथ के बैक पर तिरछी बेल का पैटर्न बनाएं। इसमें पत्तियां, कली और फ्लोरल मोटिफ एड करें। यह डिजाइन फिंगर्स को भी लंबा और खूबसूरत दिखाता है।
हरियाली तीज पर फ्लोरल चेन डिजाइन बहुत ट्रेंडी है। इसमें छोटे-छोटे फूलों की चेन wrist से fingers तक बनाई जाती है। बीच-बीच में गोल डॉट्स और पत्तियां जोड़ी जाती हैं। यह स्लिम और एलीगेंट लुक देता है, खासकर नई उम्र की लड़कियों पर खूब खिलती है।
Arabic मेहंदी के मोटिफ तीज के मौके पर भी काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें मोटे आउटलाइन के साथ फ्लोरल और बेल डिजाइन बनाएं। खाली जगह ज्यादा होती है जिससे हाथ साफ और सुंदर दिखता है। ये डिजाइन हर आउटफिट पर जचता है, खासकर अनारकली और साड़ी पर आप इसे जरूर ट्राई करें।
हरियाली तीज के लिए फुल बैक हैंड डिजाइन भी खूब लगते हैं। इसमें wrist से लेकर fingers तक पूरा हाथ कवर किया जाता है। फ्लोरल, बेल, जाली और पत्ती डिज़ाइंस का कॉम्बिनेशन बनाया जाता है। यह शादीशुदा महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल और रिच लुक देता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.