माइग्रेन से लेकर भीषण सिर दर्द तक चुटकियों में हो जाएगा दूर, बस तुलसी से करें यह उपाय

Published : Apr 06, 2024, 11:08 AM ISTUpdated : Apr 06, 2024, 11:13 AM IST
how-to-get-rid-of-migraine-and-headache-with-Tulsi

सार

क्या आप भी सिर दर्द से परेशान रहते हैं या फिर माइग्रेन के दर्द के कारण कुछ भी काम नहीं कर पाते हैं, तो तुलसी से यह नुस्खा आजमा कर आप सिर दर्द को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

हेल्थ डेस्क: सिर दर्द की समस्या आजकल इतनी बड़ी हो गई है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक को होती है और साइनस या फिर माइग्रेन के कारण जो सिर दर्द होता है, उसे दूर करना बहुत मुश्किल होता है। इसके कारण कई सारी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसी होम रेमेडी है, जिससे हम सिर दर्द से छुटकारा पा सकें? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप छोटी सी तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल करके भीषण से भीषण सिर दर्द और माइग्रेन के दर्द को तक कम कर सकते हैं।

तुलसी से दूर करें सिर दर्द

इंस्टाग्राम पर abhyasa.yogshala नाम से बने पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें बताया है कि कैसे आप सिर दर्द को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ श्यामा तुलसी के पत्ते ले लीजिए। इसे पीसकर इसका रस निकाल लें और इसे आपको अपने दोनों नाक के छेद में डालना है। आप देखेंगे कि इसका इस्तेमाल करने से आपका सिर दर्द जड़ से खत्म हो जाएगा। बता दें कि श्यामा तुलसी में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो मसल्स को रिलैक्स करते हैं और सिर दर्द को कम करने का काम करते हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सिर दर्द दूर करने का हैक

सोशल मीडिया पर श्यामा तुलसी का इस्तेमाल करके सिर दर्द को दूर करने का यह नुस्खा तेजी से वायरल हो रहा है और 1 लाख 66 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, कुछ लोगों का सवाल है कि रामा तुलसी और श्यामा तुलसी को कैसे पहचाना जाए? तो आपको बता दें कि जो रामा तुलसी होती है उसकी पत्तियां हरे रंग की होती है। वहीं, श्यामा तुलसी की पत्तियां हल्के बैंगनी रंग की होती है। ऐसे में आप श्यामा तुलसी का इस्तेमाल करके उसका रस निकाले और इसका इस्तेमाल सिर दर्द को दूर करने के लिए कर सकते हैं।

और पढ़ें-  World health day 2024: ये 8 आदतें आपको बनाएंगी चुस्त और तंदुरुस्त

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गर्मियों की शादी में नहीं पिघलेगा मेकअप, अपनाएं 5 लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप टिप्स
बच्चों की स्विमिंग टैनिंग कम करने के 5 सेफ होम रेमेडीज, बिना केमिकल पाएं निखार