
Bad Luck Showpieces in Home Decor: घर पुराना हो या फिर नया हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ-सुथरा और सुंदर हो। खूबसूरत शोपीस, पेंटिंग और सजावटी सामान घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ डेकोरेशन आइटम्स घर की पॉजिटिविटी को कम कर देते हैं और नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार हर शोपीस घर में नहीं रखा जाना चाहिए, वरना सुख-समृद्धि पर असर पड़ता है। बहुत से लोगों को ये यह नहीं पता होता है, और वे इसे घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ इन शो पीस के बारे में बताएंगे, जो आपके घर के दुश्मन हो सकते हैं।
अक्सर लोग मंदिरों या बाजार से खरीदी हुई मूर्तियों और डेकोरेशन आइटम्स को लंबे समय तक घर में रखते हैं। लेकिन अगर वे टूट जाएं या खंडित हो जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। टूटी मूर्तियां घर में रखने से अशुभता, नेगेटिविटी और तनाव का माहौल बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- छोटा घर अंदर से लगेगा Big! 5 Decor Ideas से बनाएं स्पेशियस!
कई लोग वॉर सीन, रोते हुए चेहरे या दुख भरी आर्ट को दीवारों पर लगाना पसंद करते हैं। यह देखने में भले ही आर्टिस्टिक लगे लेकिन इनसे घर का वातावरण भारी हो जाता है। ऐसी फोटो घर की पॉजिटिव एनर्जी को खत्म कर देती हैं और रिश्तों में तनाव ला सकती हैं।
सूखे या बंजर पेड़ों की पेंटिंग, शोपीस या आर्टिफिशियल पौधे, घर की तरक्की रोक सकते हैं। इन्हें घर की सजावट में शामिल करना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह रुकावट और नकारात्मकता का प्रतीक हैं। इन ग्रोथ नहीं होती है, ये जैसे के तैसे ही रहते हैं, इसलिए घर में इन्हें नहीं रखना चाहिए। इसके बजाए हरे प्लांट्स और हरियाली वाले पेंटिंग लगाएं।
इसे भी पढ़ें- Home Decor Easy Tips: फ्लॉवर पॉट से बदलें इंटीरियर, सस्ते में घर दिखेगा लग्जरी
ऐसे शोपीस या पेंटिंग जो शिकार, हिंसा या मारपीट वाले होते हैं, घर के वातावरण को अस्थिर और अशांत करते हैं। ये वस्तुएं गुस्सा, झगड़े और मानसिक अस्थिरता को बढ़ाती हैं, इसलिए इन्हें होम डेकोर के लिए घर में रखने से बचना चाहिए।
कई लोग तलवार, भाले या अन्य धारदार हथियारों के शोपीस डेकोरेशन के तौर पर रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नुकीले और धारदार सामान घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाते हैं और रिश्तों में कड़वाहट ला सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.