Flower Pot Design for Home Decor: अगर आप चाहती हैं कि आपका घर भी बिना ज्यादा खर्च किए सुंदर, शांत और सजीला दिखे तो अलग-अलग डिजाइंस के फ्लावर पॉट का इस्तेमाल जरूर करें। ये ना सिर्फ आपके घर का मेकओवर करेंगे बल्कि हर दिन आपका मन भी खुश रखेंगे।
घर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए महंगे फर्नीचर या सजावट की चीजें जरूरी नहीं होतीं। छोटे-छोटे बदलाव भी आपके घर का पूरा माहौल बदल सकते हैं। ऐसा ही एक आसान और असरदार तरीका है फ्लावर पॉट का इस्तेमाल। अलग-अलग डिजाइंस के फ्लावर पॉट लगाने से आपका बेडरूम, लिविंग रूम, गेस्ट रूम, बालकनी और यहां तक कि किचन भी एकदम नया और ताजा दिखने लगेगा। यहां जानें कैसे सस्ते में करें अपने पूरे घर का मेकओवर।
बेडरूम के लिए फ्लावर पॉट डिजाइंस (Flower Pot Designs for Bedroom)
1. मिट्टी के छोटे पॉट
बेडरूम की खिड़की के पास या साइड टेबल पर छोटे-छोटे मिट्टी के पॉट रखें। इनमें मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा या कोई भी फूलों वाला पौधा लगाया जा सकता है। मिट्टी के पॉट का रंग और पौधे की हरियाली मिलकर बेडरूम को प्राकृतिक और शांत लुक देते हैं।
2. दीवार पर टांगे जाने वाले पॉट
अगर आपके बेडरूम में जगह कम है तो दीवार पर लगाने वाले पॉट सबसे अच्छे रहते हैं। इन पॉट्स को खिड़की के पास या बेड के ऊपर की खाली दीवार पर लगाया जा सकता है। इसमें रंग-बिरंगे फूल लगाने से बेडरूम खिल उठता है।
और पढ़ें - जंग खा रहा बक्सा बनेगा घर की शान, यहां देखें DIY होम डेकोर आइडियाज !
गेस्ट रूम के लिए फ्लावर पॉट डिजाइंस (Flower Pot Designs for Guest Room)
1. संगमरमर का पॉट
गेस्ट रूम में संगमरमर के पॉट बहुत शानदार लगते हैं। इन्हें कोने में रखें और इनमें चमेली, गुलाब या कोई भी हल्की खुशबू वाला फूल लगाएं। जैसे ही मेहमान कमरे में प्रवेश करेंगे, उनका मन खुश हो जाएगा।
2. लकड़ी के स्टैंड वाले पॉट
लकड़ी के स्टैंड पर रखे हुए पॉट गेस्ट रूम को पारंपरिक और सभ्य लुक देते हैं। इसमें आप तुलसी, स्नेक प्लांट, या कोई भी लंबा पौधा लगा सकती हैं। यह डिजाइन गेस्ट रूम को शाही अहसास देगा।
लिविंग रूम के लिए फ्लावर पॉट डिजाइंस (Flower Pot Designs for Living Room)
1. बड़े आकार का फर्श पॉट
लिविंग रूम में बड़ा फ्लावर पॉट रखें। इसमें रबर प्लांट, एरेका पाम, या लंबा पौधा लगाने से कमरा बहुत सुंदर दिखता है। पॉट का रंग कमरे के परदों और दीवार के रंग से मेल खाता हो तो और भी सुंदर लगेगा।
2. मिट्टी और बांस का मिक्स पॉट
अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं तो मिट्टी और बांस से बने पॉट चुनें। यह हल्के वजन के होते हैं और घर के किसी भी कोने में रखे जा सकते हैं। इनमें गेंदे के पौधे या तुलसी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
और पढ़ें - छोटा घर अंदर से लगेगा Big! 5 Decor Ideas से बनाएं स्पेशियस!
बालकनी के लिए फ्लावर पॉट डिजाइंस (Flower Pot Designs for Balcony)
1. रेलिंग पॉट डिजाइंस
बालकनी की रेलिंग पर लगाने वाले पॉट आजकल बहुत चलन में हैं। ये देखने में सुंदर लगते हैं और ज्यादा जगह भी नहीं घेरते। इसमें रंग-बिरंगे फूल लगाने से बालकनी का पूरा माहौल बदल जाएगा।
2. झूलते हुए पॉट
बालकनी की छत पर झूलने वाले पॉट लगाएं। इनमें मनी प्लांट या लटकने वाले पौधे लगाने से बालकनी बहुत सुंदर और ताज़गी भरी दिखेगी।
